-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Supriya Sule Reacts On Gungi Gudiya Sunetra Pawar Pm Modi Meeting Shinde Mps
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
- Written By: अनिल सिंह
Supriya Sule Statement On Gungi Gudiya: सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने पर सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की आलोचना की। पीएम मोदी से 8 सांसदों की मुलाकात पर भी दिया बयान।

सुप्रिया सुले, हर्षवर्धन सपकाल और सुनेत्रा पवार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Supriya Sule React on Gungi Gudiya: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस आईटी सेल और प्रदेश नेताओं द्वारा की गई ‘गूंगी गुड़िया’ टिप्पणी पर पूरे राज्य में सियासी बवाल मचा हुआ है। एनसीपी (NCP) कार्यकर्ताओं के उग्र विरोध प्रदर्शनों के बीच अब शरद चंद्र पवार की पार्टी (NCP-SP) की सांसद और सुनेत्रा पवार की ननद सुप्रिया सुले की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की इस टिप्पणी को पूरी तरह ‘अनुचित’ करार देते हुए खुलासा किया कि उन्होंने इस सिलसिले में सीधे दिल्ली स्थित कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बात की थी।
केंद्रीय नेतृत्व ने दिखाया बड़ा दिल, स्थानीय IT सेल की गलती
सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी भी महिला नेता के खिलाफ इस प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया, “सुनेत्रा वाहिनी के बारे में महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा दिया गया बयान अनुचित था।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
मैंने इस विषय पर तुरंत कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क किया। मेरे फोन करने के आधे घंटे के भीतर ही आलाकमान ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। यह बयान महाराष्ट्र के स्थानीय आईटी सेल की गैर-जिम्मेदाराना हरकत थी, यह राष्ट्रीय कांग्रेस की आधिकारिक राय नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा दिल दिखाते हुए स्थिति को तुरंत संभाला।”
पीएम मोदी से 8 सांसदों की मुलाकात पर बड़ा खुलासा
इसके साथ ही सुप्रिया सुले ने शरद पवार गुट के 8 सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगे जाने की खबरों पर भी सफाई दी। सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि चूंकि संसद में हंगामा जारी है और महाराष्ट्र की गंभीर समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पा रही है, इसलिए सांसदों ने पीएम से मिलने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, “राज्य में किसानों की आत्महत्याएं, गहराता जल संकट, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और सांसद निधि (5 करोड़ विकास कोष) के कार्यान्वयन में आ रही रुकावटों को लेकर हमने प्रधानमंत्री को जमीनी हकीकत बताने के लिए वक्त मांगा था।”
शिंदे गुट को नाश्ते पर बुलाया गया, हमें केवल मुलाकात का वक्त मिला
एकनाथ शिंदे के सांसदों के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके 8 सांसदों को सोमवार सुबह 11 बजे संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में मिलने का समय दिया है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “एकनाथ शिंदे गुट के सांसदों को प्रधानमंत्री आवास पर नाश्ते के लिए आमंत्रित किया गया था, जबकि हमें केवल समस्याओं पर चर्चा के लिए संसद कार्यालय में बैठक का समय मिला है। हम राज्य के विकास और जनता के मुद्दों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं।”
Supriya sule reacts on gungi gudiya sunetra pawar pm modi meeting shinde mps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
Aug 08, 2026 | 05:19 PMवामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
Aug 08, 2026 | 05:17 PMKBC 18 Promo: हॉटसीट पर बैठे आमिर खान और सनी देओल, बिग बी को सामने देख छूटे पसीने
Aug 08, 2026 | 05:14 PMमुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
Aug 08, 2026 | 05:11 PMअभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
Aug 08, 2026 | 05:10 PMकार-बाइक की चिंता में मक्का किसानों की बलि चढ़ा रही मान सरकार? पंजाब में E20 नीति के विरोध के पीछे का पूरा सच!
Aug 08, 2026 | 05:08 PM2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
Aug 08, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














