-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dattatray Bharne Clarification Prashant Kishor Sunetra Pawar Meeting Sunil Tatkare Ncp
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
- Written By: अनिल सिंह
Dattatray Bharne On Sunil Tatkare: प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे ने दी सफाई। कहा- प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरें अफवाह हैं, तटकरे अच्छा काम कर रहे हैं।

दत्तात्रेय भरणे, सुनील तटकरे और सुनेत्रा पवार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Dattatray Bharne On Sunil Tatkare After PK Sunetra Meeting: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की अचानक हुई मुलाकात के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में मची हलचल के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने डैमेज कंट्रोल की कमान संभाल ली है।
अटकलों को खारिज करते हुए दत्तात्रेय भरणे ने स्पष्ट किया कि एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने या संगठन में किसी बड़े फेरबदल को लेकर कोई सलाह नहीं दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
अजित दादा से थे अच्छे संबंध, अफवाहों पर न दें ध्यान
मीडिया में चल रही खबरों पर अपना रुख साफ करते हुए कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने कहा, “प्रशांत किशोर और स्वर्गीय अजित दादा के पुराने व मधुर संबंध रहे हैं, उसी शिष्टाचार के तहत यह मुलाकात हुई थी। कुछ लोग गलतफहमी के कारण प्रदेश अध्यक्ष को बदलने जैसी भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। सुनील तटकरे सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
प्रशांत किशोर की एंट्री से पहले NCP में भगदड़! सुनेत्रा पवार संग बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज
प्रवक्ता उमेश पाटिल के बयानों और पार्टी में अंदरूनी कलह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भरणे ने कहा कि संगठन में कोई मतभेद नहीं है। छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नेतृत्व में पूरी पार्टी एकजुट है।
ये भी पढ़ें- ‘आओ मुझे गिरफ्तार करो’, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती
हर्षवर्धन सपकाल से मांगी सार्वजनिक माफी की मांग
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दत्तात्रेय भरणे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की संस्कृति हमेशा से महिलाओं के प्रति सम्मान की रही है। किसी भी राजनीतिक दल या नेता को महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। हर्षवर्धन सपकाल ने सुनेत्रा पवार को लेकर जो अनुचित बयानबाजी की है, उसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”
कृषि मंत्री की भावुक अपील: किसान आत्महत्या न करें, लिस्ट में आएगा नाम
हिंगोली जिले में पिछले आठ महीनों में 41 किसानों द्वारा की गई आत्महत्या की दुखद घटना पर चिंता जताते हुए कृषि मंत्री ने राज्य के संकटग्रस्त किसानों से भावुक अपील की।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार ने बिना किसी चुनाव के भी 56 लाख किसानों के 40,000 करोड़ से अधिक के ऋण माफ किए हैं। कर्ज माफी की सूचियां चरणबद्ध तरीके से जारी की जा रही हैं और सभी पात्र किसानों के नाम इसमें शामिल होंगे। किसान भाइयों से निवेदन है कि वे किसी भी स्थिति में आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम न उठाएं, आपका परिवार आप पर निर्भर है।”
Dattatray bharne clarification prashant kishor sunetra pawar meeting sunil tatkare ncp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
Aug 08, 2026 | 04:39 PMसुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
Aug 08, 2026 | 04:36 PMमोदी के हर फैसले में ट्रंप का दखल…अमेरिकी सीनेट के एक बिल से भारत में मचा हड़कंप! केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल
Aug 08, 2026 | 04:29 PMसनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
Aug 08, 2026 | 04:25 PMभंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
Aug 08, 2026 | 04:25 PMमहाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Aug 08, 2026 | 04:24 PMरंगे हाथ पकड़े गए राहुल गांधी… E20 विवाद पर विनोद तावड़े का जबरदस्त प्रहार, खोली दावों की पोल
Aug 08, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














