-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Pm Narendra Modi Iit Delhi 57th Convocation Students Research Technology
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
- Written By: प्रिया जैस
PM Modi IIT Delhi Convocation: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी ने छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने टेक्नोलॉजी, रिसर्च और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर बात की।

IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS)
IIT Delhi 57th Convocation: IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उन्होंने सभी सफल छात्रों को मेडल दिए और सम्मानित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कई छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल मिले हैं। मैं आप सभी को दिल से बधाई देता हूं। हालांकि, अगर उनमें कुछ और लड़कियां होतीं तो और भी अच्छा होता। माफ कीजिए। सिर्फ एक या दो ही क्यों? और भी होनी चाहिए थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान छात्रों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, “कहीं न कहीं आपके मन में कुछ और भी चल रहा होगा। मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, लेकिन पक्का है कि हर छात्र के मन में कुछ न कुछ विचार चल रहे हैं। आप में से हर किसी के मन में भविष्य को लेकर कोई न कोई विजन जरूर होगा। दुनिया का रणनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है।”
#WATCH | IIT Delhi’s 57th Convocation Ceremony | Prime Minister Narendra Modi says, “… Somewhere in the back of your minds, something else might be going on. I am not Baba Bageshwar, but surely, thoughts are running through every student’s mind. Each of you likely holds a… pic.twitter.com/9R9ebCb5SP — ANI (@ANI) August 8, 2026
जो सीखते रहेंगे, वहीं सफल होंगे
पीएम मोदी ने तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के बारे में कहा कि दुनिया में ताकत का संतुलन हर पल बदल रहा है, और इसकी मुख्य वजह टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रही तरक्की है। कोई भी पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि अगले 20 या 30 सालों में दुनिया कैसी दिखेगी। दुनिया, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और पेशे सब बदलेंगे। लेकिन इन सबके बीच एक बात याद रखें: जो लोग सीखते रहेंगे, वही सफल होंगे।”
#WATCH | IIT Delhi’s 57th Convocation Ceremony | Prime Minister Narendra Modi says, “… The global strategic equation is shifting swiftly. The global power balance is evolving by the moment, driven primarily by the pace of technological advancement. No one can say with certainty… pic.twitter.com/0BkDR21VPv — ANI (@ANI) August 8, 2026
हर पीढ़ी के पास अपनी चुनौती
IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए वे बोले, “आप सभी जानते हैं कि हर पीढ़ी को अपने समय की खास चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। अगले 30 से 35 सालों में आप जो कुछ भी करेंगे, वह ‘विकसित भारत’ की ओर हमारी यात्रा को प्रभावित करेगा। इसलिए, आपके हर फैसले का आधार यह भी होना चाहिए कि इससे देश को क्या फायदा होगा? यह देश की किन जरूरतों को पूरा करेगा?”
#WATCH | IIT Delhi’s 57th Convocation Ceremony | Prime Minister Narendra Modi says, “… You are all aware that every generation faces the specific challenges of its time and also bears its own national responsibility… Whatever you do over the next 30 to 35 years of your lives… pic.twitter.com/LwIwDSOGvb — ANI (@ANI) August 8, 2026
यह भी पढ़ें – संसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप का मौका
IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सभी के सामने एक और बड़ी संभावना है, और वह नया मौका रिसर्च के क्षेत्र में है। ‘प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप’ हमारे होनहार युवाओं को रिसर्च करने के मौके दे रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
नवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख
Navabharat Nishanebaaz: मजबूत हो रहे विपक्ष के घेरे, कोई मुंह फेरे या पीठ फेरे
#WATCH | IIT Delhi’s 57th Convocation Ceremony | Prime Minister Narendra Modi says, “Another major possibility lies before you all, and that new opportunity is in the field of research… The Prime Minister’s Research Fellowship is providing our talented youth with opportunities… pic.twitter.com/TFejyyAWIt — ANI (@ANI) August 8, 2026
नए विचारों को आगे बढ़ाने के लिए ‘रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन स्कीम’ शुरू की गई है। देश में साइंस और रिसर्च को नई गति देने के लिए ‘नेशनल रिसर्च फाउंडेशन’ भी बनाया गया है। रिसर्च सेक्टर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये तक की फंडिंग का इंतजाम किया जा रहा है। ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ पहल के जरिए, दुनिया के जाने-माने रिसर्च जर्नल अब बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देश के सबसे छोटे कस्बों तक भी पहुंच रहे हैं।
Pm narendra modi iit delhi 57th convocation students research technology
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
Aug 08, 2026 | 12:50 PM‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
Aug 08, 2026 | 12:39 PMदुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Aug 08, 2026 | 12:35 PMमहिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMसागर जिला अस्पताल के ICU में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
Aug 08, 2026 | 12:33 PMSL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 12:26 PMमहंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा
Aug 08, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













