-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dc Box Office Collection Lokesh Kanagaraj Acting Debut Wamiqa Gabbi
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
- Written By: सोनाली झा
DC Box Office Collection: वामिका गब्बी की फिल्म ‘DC’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में 4.40 करोड़ रुपये नेट और ओवरसीज से करीब 1 करोड़ कमाए।

लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Wamiqa Gabbi Film DC Box Office Collection: लोकेश कनगराज को अब तक दर्शकों ने बतौर निर्देशक बड़े पर्दे पर कई शानदार फिल्में देते हुए देखा है। उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और अब वह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म डीसी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और दुनियाभर में करीब 6.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, डीसी ने भारत में पहले दिन करीब 4.40 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। फिल्म ने तमिल भाषा में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। तमिल से फिल्म ने करीब 2.85 करोड़ रुपये कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 41 प्रतिशत रही। तमिल में फिल्म के करीब 1,205 शोज हुए।
डीसी की कमाई
तेलुगु भाषा में फिल्म ने पहले दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यहां ऑक्यूपेंसी लगभग 28 प्रतिशत रही और करीब 881 शोज बुक हुए। हिंदी में फिल्म का प्रदर्शन फिलहाल कमजोर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, डीसी ने हिंदी वर्जन से करीब 30 लाख रुपये की कमाई की और ऑक्यूपेंसी लगभग 9 प्रतिशत रही। हिंदी में फिल्म के करीब 1,418 शोज हुए।
सम्बंधित ख़बरें
KBC 18 Promo: हॉटसीट पर बैठे आमिर खान और सनी देओल, बिग बी को सामने देख छूटे पसीने
सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
धनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई
बॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
ओवरसीज से भी मिला फायदा
फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह भारत और विदेशों के कलेक्शन को मिलाकर डीसी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 6.04 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ओवरसीज मार्केट से मिली कमाई फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा सकती है। डीसी में वामिका गब्बी की मौजूदगी से उम्मीद है कि हिंदी बेल्ट में फिल्म को वीकेंड पर कुछ फायदा मिल सकता है।
वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई
लोकेश कनगराज की बतौर अभिनेता पहली फिल्म डीसी का बजट करीब 25 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए आने वाले दिनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अब सबकी नजर वीकेंड कलेक्शन पर है। अगर फिल्म शनिवार और रविवार को मजबूत कमाई करती है, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी स्थिति बेहतर हो सकती है।
Dc box office collection lokesh kanagaraj acting debut wamiqa gabbi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
Aug 08, 2026 | 05:17 PMKBC 18 Promo: हॉटसीट पर बैठे आमिर खान और सनी देओल, बिग बी को सामने देख छूटे पसीने
Aug 08, 2026 | 05:14 PMमुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
Aug 08, 2026 | 05:11 PMअभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
Aug 08, 2026 | 05:10 PMकार-बाइक की चिंता में मक्का किसानों की बलि चढ़ा रही मान सरकार? पंजाब में E20 नीति के विरोध के पीछे का पूरा सच!
Aug 08, 2026 | 05:08 PM2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
Aug 08, 2026 | 05:03 PMबकाया बिल से आर्थिक संकट में गड़चिरोली के ठेकेदार, 10 अगस्त से मुंबई में बेमियादी अनशन की चेतावनी
Aug 08, 2026 | 05:00 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













