-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kbc 18 Promo Aamir Khan Sunny Deol Amitabh Bachchan Show
KBC 18 Promo: हॉटसीट पर बैठे आमिर खान और सनी देओल, बिग बी को सामने देख छूटे पसीने
- Written By: अपूर्वा नायक
Kaun Banega Crorepati 18: सोनी टीवी पर जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति दस्तक देने वाला है। शो से जुड़े एक प्रोमो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और सनी देओल को हॉटसीट पर बैठे हुए देखा गया है।

आमिर खान और सनी देओल (सौ. सोशल मीडिया)
KBC 18 Promo Aamir Khan Sunny Deol: सोनी टीवी के सबसे चर्चित क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहा है। हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आयी है।
कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमो फैंस के सामने आ गया है, जिसमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और सनी देओल हॉटसीट पर विराजमान नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों की शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ अलग ही बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है।
आमिर और बिग बी की मजेदार बातचीत
प्रोमो में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के बीच दिलचस्प बातचीत देखने को मिल रही है। आमिर, शो की इस बार की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ को लेकर बिग बी से सवाल करते हैं कि आखिर उन्हें क्या सोचना पड़ेगा। इस पर अमिताभ बच्चन अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं कि उन्हें देखकर आमिर को कोई फायदा नहीं होने वाला। आमिर भी तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, जिससे दोनों के बीच की नोकझोंक देखने लायक बन जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
धनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई
बॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
दूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म
इस बार सफर आसान नहीं होगा
इसके बाद अमिताभ बच्चन बताते हैं कि इस बार कौन बनेगा करोड़पति का सफर आसान नहीं होने वाला है। आमिर खान भी मुस्कुराते हुए चैलेंज स्वीकार करते है। बिग बी दोबारा सोचना पड़ेगा पर जोर देते है और आमिर भी उनकी बात से सहमति जताते हुए कहते है कि वाकई इस बार काफी सोचना पड़ेगा। प्रोमो में दोनों सितारों की यह बातचीत फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।
10 अगस्त से शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति 18
कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन सोमवार, 10 अगस्त से रात 9 बजे प्रसारित होने वाला है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर शो की कमान संभालेंगे। दर्शक इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर देख सकेंगे। इस सीजन की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है।
ये भी पढ़ें:- धनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई
‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में सनी देओल
वहीं, सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके निर्माता आमिर खान हैं, जबकि निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Kbc 18 promo aamir khan sunny deol amitabh bachchan show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KBC 18 Promo: हॉटसीट पर बैठे आमिर खान और सनी देओल, बिग बी को सामने देख छूटे पसीने
Aug 08, 2026 | 05:14 PMमुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
Aug 08, 2026 | 05:11 PMअभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
Aug 08, 2026 | 05:10 PMकार-बाइक की चिंता में मक्का किसानों की बलि चढ़ा रही मान सरकार? पंजाब में E20 नीति के विरोध के पीछे का पूरा सच!
Aug 08, 2026 | 05:08 PM2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
Aug 08, 2026 | 05:03 PMबकाया बिल से आर्थिक संकट में गड़चिरोली के ठेकेदार, 10 अगस्त से मुंबई में बेमियादी अनशन की चेतावनी
Aug 08, 2026 | 05:00 PMMercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
Aug 08, 2026 | 04:54 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














