-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis Orders Investigation Into Siddhivinayak Temple Trust Donation Scam
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
- Written By: अनिल सिंह
Fadnavis On Siddhivinayak Temple Trust Scam: सिद्धिविनायक मंदिर में कथित दान और चढ़ावा चोरी के मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पिछले 5 वर्षों की जांच के आदेश दिए।

सिद्धिविनायक मंदिर के लिए जांच का आदेश देते मुख्यमंत्री फडणवीस (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Fadnavis Order Siddhivinayak Temple Donation Scam: मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितता और चढ़ावा चोरी के आरोपों पर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंदिर ट्रस्ट की पिछले पांच वर्षों की दान और चढ़ावे से जुड़ी सभी आर्थिक गतिविधियों की विस्तृत जांच और वित्तीय ऑडिट कराने के आधिकारिक निर्देश दिए हैं।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।
2023 से 2026 के बीच दान संग्रह के उतार-चढ़ाव पर नजर
राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जांच एजेंसियां और लेखा परीक्षक मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के वित्तीय रिकॉर्ड का गहराई से विश्लेषण करेंगे। विशेष रूप से वर्ष 2023 से 2026 के बीच मंदिर में प्राप्त हुए नकद दान, सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य कीमती चढ़ावे के आंकड़ों में आए उतार-चढ़ाव की सूक्ष्म जांच की जाएगी। सरकार का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या मंदिर के चढ़ावे में प्रशासनिक स्तर पर कोई चोरी, धोखाधड़ी या गंभीर लापरवाही बरती गई है।
सम्बंधित ख़बरें
IIT Bombay में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! बिना लाइसेंस चल रही 2 हॉस्टल मेस पर FDA ने लगाया ताला
मुंबई लोकल का सफर अब होगा और भी आसान! केंद्र सरकार ने MUTP-3 के लिए जारी की 406 करोड़ रुपए की पहली किस्त
‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
ये भी पढ़ें- ‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने की थी मुख्यमंत्री से मुलाकात
उल्लेखनीय है कि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर और कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी।
सदा सरवणकर ने आरोप लगाया था कि पूर्व में ठाकरे गुट से जुड़े न्यासियों (Trustees) के कार्यकाल के दौरान ट्रस्ट के प्रबंधन और दान के रखरखाव में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियां हुई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर अब राज्य सरकार ने व्यापक जांच का फैसला लिया है।
दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई
सिद्धिविनायक मंदिर न केवल देश बल्कि विदेश भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना लाखों रुपये का चढ़ावा आता है। गृह विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि एसीएस (ACS) स्तर की रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी या अनिमितता साबित होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों व पूर्व पदाधिकारियों पर नामजद कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Devendra fadnavis orders investigation into siddhivinayak temple trust donation scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
Aug 08, 2026 | 01:37 PMJPSC-JSSC विवाद पर सरकार का बड़ा कदम! सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी, मांगों को बताया जायज
Aug 08, 2026 | 01:36 PMकौन हैं चार्ली चौहान? ‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक ऐसा रहा सफर, अब बनीं रामनदीप की दुल्हन
Aug 08, 2026 | 01:31 PMगिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
Aug 08, 2026 | 01:29 PMट्रेविस हेड का फिर दबदबा, लगातार 2 बार जीता बड़ा अवार्ड; ऑस्ट्रेलिया ने चुने साल के सबसे बड़े क्रिकेट सितारे
Aug 08, 2026 | 01:27 PMIIT Bombay में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! बिना लाइसेंस चल रही 2 हॉस्टल मेस पर FDA ने लगाया ताला
Aug 08, 2026 | 01:18 PMआष्टी में किसानों का भड़का आक्रोश, चक्काजाम कर जमीन अधिग्रहण और ड्रोन सर्वे का किया विरोध
Aug 08, 2026 | 01:13 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













