सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ

Sunetra Pawar News: सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नया नेता चुना गया है। उपमुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे शपथ लेंगी।
Sunetra Pawar Resigns From Rajya Sabha
सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sunetra Pawar Resigns From Rajya Sabha: महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में नेतृत्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। यह निर्णय मुंबई में आयोजित विधायक दल की एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेताओं और विधायकों ने शिरकत की।

दिलीप वलसे पाटिल ने रखा प्रस्ताव

बैठक के दौरान वरिष्ठ एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नेता के रूप में सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का वहां मौजूद सभी विधायकों ने पुरजोर समर्थन किया। सुनेत्रा पवार, जो अब तक राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं, अब राज्य की सक्रिय राजनीति में एक नई और प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा

विधायक दल की नेता चुने जाने के तुरंत बाद सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा सांसद पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए उठाया है। नियमों के अनुसार, राज्य सरकार में मंत्री पद संभालने के लिए उन्हें राज्य विधानमंडल का सदस्य होना अनिवार्य है, जिसके चलते उन्होंने दिल्ली की राजनीति से फिलहाल दूरी बनाई है।

आज शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण

मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 31 दिसंबर को शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। NCP ने उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया है। शरद पवार अपनी बहू सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने स्वास्थ्य कारणों और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की जरूरत बताई है। बताया जा रहा है कि पवार अभी बारामती में हैं।