-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Is Trying To Defame Satish Salian Ubatha Sanjay Nirupam Alleged
Mumbai News: सतीश सालियान को बदनाम करने का प्रयास कर रही शिवसेना (उबाठा), संजय निरुपम ने किया आरोप
- Written By: आंचल लोखंडे
शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान को बदनाम कर रही है। दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक थीं।

सतीश सालियान को बदनाम करने का प्रयास कर रही शिवसेना (उबाठा)। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान को बदनाम कर रही है। दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक थीं। दोनों की जून 2020 में कुछ दिन के अंतराल पर मौत हो गई थी। निरुपम ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मांग की कि मुंबई पुलिस दिशा सालियान की मौत के मामले में दायर ‘क्लोजर रिपोर्ट’ के पीछे की सच्चाई का खुलासा करे।
निरुपम ने दावा किया, ‘‘दिशा सालियान की हत्या के बाद, शिवसेना (उबाठा) अब उसके पिता सतीश सालियान को बदनाम कर रहा है।” निरुपम ने शिवसेना (उबाठा) पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया, क्योंकि उस समय उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री थे। पूर्व सांसद ने सवाल किया कि क्या मालवणी पुलिस ने ठाकरे के दबाव में मामले को दबाने की कोशिश की है। उन्होंने दोबारा बयान दर्ज कराए जाने की मांग की।
क्लोजर रिपोर्ट
निरुपम ने दावा किया कि (पुलिस की) क्लोजर रिपोर्ट (मामला बंद करने की अर्जी) में सालियान परिवार को बदनाम करने के लिए झूठी जानकारी शामिल की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य ठाकरे और उनके सहयोगी दिशा की हत्या के मुख्य आरोपी हैं और अब वे उनके पिता की प्रतिष्ठा पर हमला कर रहे हैं। पिछले हफ्ते, सालियान के पिता ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख करके जून 2020 में दिशा की मौत से जुड़ी रहस्यमयी परिस्थितियों की नए सिरे से जांच कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने उच्च न्यायालय से शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने का भी आग्रह किया।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
बताया गया है कि उन्होंने अपनी बेटी दिशा सालियान की मौत के मामले में शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में वह पहले ही पुलिस को लिखित शिकायत दे चुके हैं। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने जून 2020 में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई अपनी बेटी की मौत की नए सिरे से जांच कराने के लिए बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
दुष्कर्म और हत्या
याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिशा के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई। इस संबंध में राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने पहले कहा था कि वह याचिका में लगाए गए आरोपों का जवाब अदालत में देंगे। दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके छह दिन बाद अभिनेता राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी।
Shiv sena is trying to defame satish salian ubatha sanjay nirupam alleged
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
Jul 11, 2026 | 03:21 PMमहाज्योति को 1500 करोड़ का बजट मिले, विधान परिषद में परिणय फुके की जोरदार मांग
Jul 11, 2026 | 03:20 PMMumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
Jul 11, 2026 | 03:20 PMसीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
Jul 11, 2026 | 03:13 PMयूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 03:12 PMApple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMLock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













