- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shariful Shahzad Accused In Saif Ali Khan Stabbing Filed Bail Petition Mumbai Sessions Court
Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान अटैक मामले ने लिया नया मोड़, आरोपी शरीफुल का बड़ा दावा, न्यायालय में दायर की याचिका
- Written By: प्रिया जैस
Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। शरीफुल शहजाद ने अब मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की।

शरीफुल शहजाद ने याचिका दायर की (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अब मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका के बाद अब ये सवाल उठता है कि क्या वाकई शरीफुल इस मामले में आरोपी है या फिर बचने के लिए किसी तरह की साजिश रच रहा है।
ऐसा इसलिए क्योंकि शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में शरीफुल ने दावा किया है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है और उसके खिलाफ दर्ज मामला मनगढ़ंत है। शरीफुल शहजाद के वकील अजय गवली ने बताया है कि अभिनेता सैफ अली खान के चाकू घोंपने के मामले में आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और उनके खिलाफ मामला मनगढ़ंत है। फिलहाल यह मामला बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, लेकिन यह मुंबई सेशन कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है।
बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा मामला
फिलहाल अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का यह केस बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, लेकिन यह मुंबई के सेशन कोर्ट के कार्यक्षेत्र में आता है। जब पुलिस इस मामले में चार्जशीट सीट दाखिल कर देगी तो उसके बाद सैफ अली खान हमले का केस सेशन कोर्ट में ट्रांसफर हो जाएगा। बता दें कि फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
जनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
तीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी
रूपाली चाकणकर की भूमिका न निभाएं, अभिनेत्री दीपाली सय्यद को फोन पर मिल रही धमकियां; किया बड़ा खुलासा
Shariful Islam Shahzad, the accused in actor Saif Ali Khan's stabbing case, has filed a bail petition in the Mumbai Sessions Court. In the petition filed through his lawyer, he claimed that he had not committed any crime and that the case against him was fabricated. At present,… — ANI (@ANI) March 29, 2025
शरीफुल की याचिका में क्या कहा गया?
शरीफुल शहजाद की दायर की गई याचिका में कहा गया है कि उस पर एफआईआर गलत तरीके से बनाई गई है और शरीफुल इस्लाम ने मामले की जांच में पूरा सहयोग किया है। पुलिस के पास सारे सबूत पहले से मौजूद हैं, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड शामिल है। इसके अलावा, आरोपी के सबूतों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने की कोई आशंका नहीं है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
शरीफुल कथित तौर पर 16 जनवरी की तड़के लूटपाट के इरादे से सैफ के फ्लैट में घुसा था और उसने अभिनेता पर चाकू से छह बार वार किया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। उसे तीन दिन बाद पड़ोसी ठाणे जिले से गिरफ्तार किया गया। हमले के बाद सैफ को पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी दो सर्जरी हुईं। अभिनेता को 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Shariful shahzad accused in saif ali khan stabbing filed bail petition mumbai sessions court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
May 28, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














