- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sharad Pawar With Thackeray Hindi Protest Mva United Mahayuti Tension
हिंदी मोर्चे में ठाकरे संग पवार, MVA एकजुट, महायुति में बढ़ा कन्फ्यूजन
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के विरोध में उद्धव और राज ठाकरे को सभी पार्टियों का समर्थन मिल रहा है। इसे देख अब महायुति में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है क्योंकि अजित पवार भी सरकार के फैसले के खिलाफ है।
- Written By: प्रिया जैस

राज ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस-शरद पवार (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: राज्य के स्कूलों में पहली कक्षा से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ाए जाने के निर्णय को विरोध तेज होता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सरकार के निर्णय के खिलाफ बगावत का शंखनाद किया और अब उन्हें पूरे विपक्षी गठबंधन ‘महाविकास आघाड़ी’ (MVA) का तो समर्थन मिल गया है। इसके साथ-साथ सरकारी निर्णय पर सत्तारूढ़ महायुति में भी कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है।
सत्तारूढ़ महायुति में शामिल उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पार्टी एनसीपी सरकार के निर्णय का खुलकर विरोध कर रही है। जबकि महायुति में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रहस्यमयी चुप्पी साध ली है। पांचवी कक्षा से पहले ही तीन भाषा (हिंदी, मराठी और अंग्रेजी) पढ़ाई जाती है। तो फिर पहली कक्षा से हिंदी या कोई और भाषा पढ़ाने की जल्दबाजी क्यों ऐसा सवाल करते हुए राज ठाकरे ने सरकार के निर्णय के खिलाफ 5 जुलाई को मोर्चा निकालने की घोषणा की है।
मोर्चे में शामिल होने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना यूबीटी भी मोर्चे में शामिल होगी। तो वहीं कांग्रेस और एनसीपी-एसपी शरद पवार ने भी मनसे के मोर्चे को समर्थन दे दिया है। मनसे ने बाला नंदगांवकर, नितिन सरदेसाई और संदीप देशपांडे को तो वहीं यूबीटी में संजय राउत और वरुण सरदेसाई को मोर्चे को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक नेताओं, कलाकारों, आम नागरिकों और लेखकों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Nora Fatehi की मुश्किलें बढ़ीं; ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर NCW सख्त, 27 अप्रैल को खुद पेश होने का आखिरी मौका
Chhatrapati Sambhajinagar: मविआ पतन पर शिरसाट का बड़ा बयान, राजनीति और एलपीजी संकट पर भी जताई चिंता
जालना : दानवे-खोतकर की सियासी दूरियां खत्म, 15 करोड़ की सड़क के उद्घाटन पर दिया एकजुटता का संदेश
Thane में शिवसेना के इतिहास पर बयानबाजी, गणेश नाईक-एकनाथ शिंदे विवाद पर नरेश म्हस्के का नाईक पर पलटवार
यूबीटी जलाएगी सरकारी आदेश की होली
यूबीटी के सांसद संजय राउत ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक संदेश साझा करके हिंदी भाषी नीति का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि 29 जून को उनकी पार्टी आजाद मैदान पर सरकारी निर्णय को होली जलाएगी तो वहीं 5 जुलाई के प्रस्तावित रैली की रूपरेखा तय करने के लिए शिवसेना भवन में यूबीटी के नेताओं एवं पूर्व नगरसेवकों एवं प्रमुख नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई है।
गुजरात-महाराष्ट्र के लिए अलग नियम!
कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा फडणवीस और बावनकुले को बताना चाहिए कि गुजरात में पहली कक्षा से हिंदी नहीं है तो महाराष्ट्र में पहली कक्षा से हिंदी क्यों? दोनों राज्यों के लिए अलग-अलग नीति क्यों? यह 8वीं सूची की सभी भाषाओं को खत्म करके केवल हिंदी को एकमात्र भाषा बनाए रखने की यह संघ और भाजपा की कुटिल योजना तो नहीं है? हम मराठी का गला नहीं घोंटने देंगे।
ठाकरे बंधुओं के सपोर्ट में बिन बुलाए मेहमान, प्रकाश अंबेडकर ने MVA पर दागे सवाल
अजित का विरोध, शिंदे ने साधी चुप्पी
इस मामले में डीसीएम अजित पवार भी बीजेपी और सरकार की भूमिका से सहमत नहीं है। उन्होंने पहले ही कह दिया है कि बच्चों को कक्षा 5 तक अपनी मातृभाषा में ही पढ़ना चाहिए। उन्हें किसी अन्य भाषा में नहीं पढ़ना चाहिए। मुझे किसी भी भाषा से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन छोटी उम्र में बच्चों पर भाषाओं का बोझ डालना सही नहीं है।
Sharad pawar with thackeray hindi protest mva united mahayuti tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














