- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Vijay Rally Denied Three Language Policy Even In Future
बहुत कम समय बचा है…हिंदी विरोध पर बोले संजय राउत, कहा- रिपोर्ट स्वीकार नहीं
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के विरोध में सरकार के फैसले पर शिवसेना यूबीटी ने आपत्ति जताई है। यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा है कि भविष्य में भी ऐसी नीति को स्वीकार नहीं करेंगे।
- Written By: प्रिया जैस

संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना यूबीटी भाषा विरोध पर जीत का जश्न मनाने 5 जुलाई को विजय रैली निकालने जा रही है। इस दौरान संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा त्रि-भाषा नीति लागू करने का आदेश वापस लेने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि वे भविष्य में भी ऐसी नीति को स्वीकार नहीं करेंगे। महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक हिंदी भाषा को शामिल करने के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच रविवार को राज्य सरकार ने ‘त्रि-भाषा’ नीति पर सरकारी आदेश को वापस ले लिया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके बाद भाषा नीति के कार्यान्वयन और आगे की राह सुझाने के लिए शिक्षाविद् नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की भी घोषणा की। राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया, ‘‘फडणवीस को समितियां और विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का शौक है लेकिन वह करते कुछ नहीं।”
समिति की रिपोर्ट स्वीकार नहीं करेंगे – राउत
उन्होंने कहा, ‘‘जाधव सम्मानित अर्थशास्त्री हैं, लेकिन इस समिति की अब कोई प्रासंगिकता नहीं है। हम भविष्य में भी त्रि-भाषा नीति को स्वीकार नहीं करेंगे।” आदेश वापस लिए जाने के बाद शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा 5 जुलाई को मुंबई में संयुक्त रूप से ‘मराठी विजय दिवस’ आयोजित करने की योजना पर राज्यसभा सदस्य ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता चर्चा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रमुख नेताओं और जनता को आमंत्रित किया है। सरकारी आदेश रद्द होने की सफलता मराठी लोगों की है। हम केवल आयोजक हैं। यहां तक कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे और हमारे नेता उद्धव ठाकरे से भी सलाह ली गई है।”
रवींद्र चव्हाण को क्यों बनाया बीजेपी अध्यक्ष? नितिन गडकरी ने बता दिया कारण
व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने का समय नहीं
संजय राउत ने कहा, ‘‘बहुत कम वक्त बचा है। हम व्यक्तिगत रूप से सभी को आमंत्रित नहीं कर सकते हैं।” उन्होंने फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने पैसे, धमकियों, ईडी, सीबीआई और निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल करके शिवसेना और राकांपा को विभाजित कर दिया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और उस पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तान का हाथ होने की बात साबित करने में ‘‘विफल” रहने का आरोप लगाया।
दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की आगामी बैठक और इससे भाजपा को क्या लाभ होगा, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया, ‘‘आरएसएस और भाजपा भाई की तरह हैं। अगर RSS चाहे तो वह भाजपा को सबक सिखा सकती है। आज भाजपा की ताकत आरएसएस कार्यकर्ताओं के प्रयासों के कारण है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sanjay raut vijay rally denied three language policy even in future
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














