-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Defended Uddhav Thackerays Statement
उद्धव ठाकरे के बयान का संजय राउत ने किया बचाव, बोले- यह दबाव की राजनीति नहीं
- Written By: आकाश मसने
शुक्रवार को मुंबई में हुए महा विकास आघाड़ी के महासम्मेलन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव से पहले एमवीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने के लिए कहा था। इस मामले में सांसद संजय राउत ने उद्धव ठाकरे का बचाव करते हुए इन बातों को खारिज किया हैं।

उद्धव ठाकरे और संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: शुक्रवार को मुंबई में हुए महा विकास आघाड़ी के महासम्मेलन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव से पहले एमवीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने के लिए कहा था। इस पर शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने चुप्पी साध ली। उद्धव ठाकरे की इस बात को महा विकास आघाड़ी में दरार के रूप में देखा जा रहा था। अब इस मामले में सांसद संजय राउत ने उद्धव ठाकरे का बचाव करते हुए इन बातों को खारिज किया हैं।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के किसी भी नेता को समर्थन देने की पेशकश कर उदारता का परिचय दिया है। राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सहयोगियों से उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने के ठाकरे के आह्वान के पीछे दबाव की राजनीति के दावों को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें:- मनोज जरांगे ने ली फडणवीस की सुपारी, ओबीसी नेता जिवतोडे का सनसनीखेज आरोप
सम्बंधित ख़बरें
लाडकी बहिन योजना में 3500 करोड़ का महाघोटाला! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- 1 करोड़ अपात्र लोग ले रहे फायदा
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
UBT को बताया उलेमा बचाव टोली, उद्धव के बाबर जनता पार्टी वाले तंज पर नरेश म्हस्के का पलटवार
गौशाला अनुदान घोटाले के आरोपों से गरमाई सियासत; संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, एजी रिपोर्ट में खुलासे से हड़कंप
शिवसेना सांसद राउत ने इस बात पर जोर दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में ठाकरे व्यापक रूप से स्वीकार्य हैं और उनका रुख महाराष्ट्र के लिए फायदेमंद है। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए सत्तारूढ़ महायुति से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने को कहा। राउत ने कहा कि “उद्धव ठाकरे ने एमवीए द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किसी भी व्यक्ति को समर्थन देकर बड़प्पन दिखाया है। यह दबाव की राजनीति नहीं थी। यह रुख महाराष्ट्र के फायदे के लिए है।”
क्या बोले थे उद्धव ठाकरे
बता दें कि उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महा विकास आघाड़ी के महासम्मेलन के दौरान कहा था कि महा विकास आघाड़ी को सबसे पहले अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करना चाहिए, न कि इस तर्क पर चलना चाहिए कि कौन सी पार्टी अधिक सीट जीतती है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) द्वारा घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
यह भी पढ़ें:- शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे की अपील के बावजूद राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। महाराष्ट्र कांग्रेस समिति के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को करना है।
मैं अपने लिए नहीं लड़ रहा
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा एमवीए के महासम्मेलन के दौरान कहा था कि “पहले मुख्यमंत्री का चेहरा तय करें और फिर आगे बढ़ें, लेकिन सबसे अधिक सीट पाने वालों को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा इस नीति पर न चलें।” उन्हाेंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं अपने लिए लड़ रहा हूं, बल्कि यह महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sanjay raut defended uddhav thackerays statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Snake Day: सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
Jul 15, 2026 | 04:08 PMनागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
Jul 15, 2026 | 04:06 PMवाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
Jul 15, 2026 | 04:04 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार
Jul 15, 2026 | 04:03 PMशहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते का क्या है सच? डेटिंग के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा जवाब
Jul 15, 2026 | 04:01 PMAmravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा
Jul 15, 2026 | 04:00 PMफराह खान की बात पहले लगी बुरी, बाद में समझ आया मकसद, ‘लॉकअप 2’ से बाहर होकर माधुरी ग्रोवर ने सुनाया अनुभव
Jul 15, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














