-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Sharad Pawar Targeted Pm Modi Regarding Maharashtra Assembly Elections
शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- ‘एक देश एक चुनाव’ की बात करने वाले राज्यों में एक साथ नहीं करा सकते इलेक्शन
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावाें की तारीखों को ऐलान नहीं होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि एक देश एक चुनाव की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी चार राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करा सकते।

शरद पवार और नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावाें की तारीखों को ऐलान नहीं होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों के साथ महाराष्ट्र में चुनाव नहीं कराने को लेकर शरद पवार ने कहा कि एक देश एक चुनाव की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी चार राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करा सकते।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को इस बात को लेकर हैरानी जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘एक देश एक चुनाव’ पर जोर दिए जाने के बावजूद राज्यों के आगामी चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए जा रहे हैं। शरद पवार ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।
यह भी पढ़ें:- Ganeshotsav 2024: गणेश मंडलों को अनुमति की आवश्यकता नहीं, जानें नियम और शर्तें
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
शरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
उन्होंने कहा कि मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में ‘एक देश एक चुनाव’ की वकालत की थी। निर्वाचन आयोग ने सितंबर-अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों और हरियाणा में एक चरण में मतदान कराने की शुक्रवार को घोषणा की थी। आयोग ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की आवश्यकता और महाराष्ट्र में त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ का हवाला देते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा बाद में की जाएगी।
प्रधानमंत्री की बात में सच्चाई नहीं
शरद पवार ने कहा कि ‘‘दो राज्यों (जम्मू-कश्मीर और हरियाणा) में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी की बातों में कोई सच्चाई नहीं है।” विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) ने पहले चुनाव कार्यक्रम को लेकर निर्वाचन आयोग की आलोचना की थी और कहा था कि ऐसा लगता है कि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति अपने झूठे वादों के साथ महाराष्ट्र के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए और समय चाहती है।
यह भी पढ़ें:- पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, रामगिरी महाराज पर ठाणे में FIR दर्ज
यह समाज के हित में नहीं
महंत रामगिरि महाराज द्वारा पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में तनाव के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि यह समाज के हित में नहीं है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बारे में पवार ने कहा कि भारत में कुछ जगहों पर इस पर कुछ प्रतिक्रियाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘हालांकि, हमें कभी नहीं लगा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उस पर महाराष्ट्र से प्रतिक्रिया आएगी।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sharad pawar targeted pm modi regarding maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PM25 लाख की नेमप्लेट, 300 करोड़ का बंगला… जानिए शाहरुख खान के ‘मन्नत’ की लग्जरी कहानी
Jul 15, 2026 | 06:17 PMकेरल मॉडल पर बनेगी यूपी की आयुष नीति; आयुर्वेद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खोलने वालों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
Jul 15, 2026 | 06:14 PMFacebook पर सस्ते सामान का ऑफर देख रहे हैं? एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, पुलिस का बड़ा अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:06 PMअहमदाबाद प्लेन क्रैश: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में AAIB ने किया विरोध
Jul 15, 2026 | 06:03 PMअंतरात्मा के साथ धोखा… कांग्रेस की सुप्रिया सुले और स्टालिन से बड़ी अपील, बोली- BJP के निशाने पर NCP-DMK
Jul 15, 2026 | 06:02 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














