-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Salman Khan Paid Tribute To Ncp Leader Baba Siddiqui By Visiting His Residence
बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे सलमान खान, इन हस्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि
- Written By: आकाश मसने
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने करीबी मित्र व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बांद्रा स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) को शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी।

फाइल फोटो (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी नेता की शनिवार को मुबंई में तीन हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को मकबा हाइट्स अपार्टमेंट स्थित आवास लाया गया। बाबा सिद्दीकी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनेता और अभिनेता पहुंच रहे हैं। रविवार शाम को बाबा सिद्दीकी करीबी दोस्त एक्टर सलमान खान भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने करीबी मित्र व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बांद्रा स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) को शनिवार रात उनके बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Salman Khan left from Baba Siddique’s residence pic.twitter.com/bpD3El9g6h — ANI (@ANI) October 13, 2024
यह भी पढ़ें:– बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: चौथे आरोपी की हुई पहचान, जानिए क्या है नाम
बॉडीगार्ड शेरा के साथ पहुंचे
सलमान खान को अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ ‘मकबा हाइट्स अपार्टमेंट’ स्थित सिद्दीकी के आवास से रविवार शाम को बाहर निकलते देखा गया। शेरा और कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ 58 वर्षीय अभिनेता लोगों की भीड़ को पार करते हुए बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के मुख्य द्वार से एक काली कार तक पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
Bigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
सलमान खान की दुबलेपन और चेहरे की थकान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर पूछने लगे- भाईजान को क्या हुआ?
सलमान उन चंद फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जो शनिवार रात सिद्दीकी के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उनके परिवार के सदस्य सोहेल खान, शुरा खान, अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा अग्निहोत्री के साथ-साथ उनकी दोस्त यूलिया वंतूर भी रविवार शाम को सिद्दीकी के आवास की ओर जाते हुए देखी गईं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें:– बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: गुरमेल को 7 दिन की रिमांड, धर्मराज का ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने के निर्देश
Salman khan paid tribute to ncp leader baba siddiqui by visiting his residence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर: चोर के हौसले बुलंद! एक ही दुकान में 48 घंटे में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Jul 22, 2026 | 05:05 PMDelhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
Jul 22, 2026 | 05:04 PMदो यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 600 रुपये? शिवानी दाणी ने शिक्षा विभाग को लौटाया प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 05:03 PM5 मिनट में नरीमन प्वाइंट से कफ परेड! दक्षिण मुंबई की दो मेगा परियोजनाओं पर आज अहम फैसला
Jul 22, 2026 | 04:59 PMपटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:57 PMAmravati News: वरुड में जंगली तोतों का आतंक, मौसंबी उत्पादक किसानों पर लाखों के नुकसान का संकट
Jul 22, 2026 | 04:53 PMCM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














