- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Baba Siddique Murder Case The Name Of The Fourth Accused Is Mohammad Zeeshan Akhtar
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: चौथे आरोपी की हुई पहचान, जानिए क्या है नाम
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चार लोगों के शामिल होने का शक जताया जा रहा था। मुंबई पुलिस ने चौथे आरोपी की पहचान कर ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है।
- Written By: आकाश मसने

(कॉन्सेप्ट फोटो)
मुंबई: अजित के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरे के दिन 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाबा सिद्दीकी पर बांद्रा ईस्ट में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर अज्ञात हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग की है। इस दौरान एक गोली बाबा सिद्दीकी के सीने में लग गई। इसी के कारण बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई।
इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। बाबा सिद्दीकी पर तीन आरोपियों ने फायरिंग की थी। लेकिन इस मामले में चार लोगों के शामिल होने का शक जताया जा रहा था। मुंबई पुलिस ने चौथे आरोपी की पहचान कर ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों से लंबी पूछताछ की है। पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चौथे आरोपी के नाम का खुलासा किया है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP नेताओं की कानाफूसी वायरल, सुनेत्रा पवार की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसा क्या हुआ?
सुनेत्रा पवार बनीं NCP की नई बॉस! प्रफुल पटेल ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान
अजित पवार मौत मामला: मरीन ड्राइव थाने में रोहित पवार-मिटकरी का हंगामा, FIR की मांग पर पुलिस से भिड़े विधायक
Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा
इसे भी पढ़ें.. बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे सलमान खान, इन हस्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि
सभी एंगल से हो रही जांच
अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत हत्या किए जाने का संदेह बता रही है। पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी के पहलू भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें..सलमान खान की वजह से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या, दोस्ती बनीं मर्डर का कारण !
8 घंटे चली पूछताछ
मुंबई पुलिस ने यह भी बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे मिले थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पिछले 8 घंटों से आरोपियों से पूछताछ की है।
Baba siddique murder case the name of the fourth accused is mohammad zeeshan akhtar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS में भर्ती संकट: नागपुर समेत कई केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा सटीक जवाब
Feb 27, 2026 | 04:52 PMखगोलीय घटना: कल एक ही रेखा में दिखेंगे 6 ग्रह, सूर्यास्त के आधे घंटे बाद देख सकेंगे नजारा
Feb 27, 2026 | 04:45 PMअजित पवार प्लेन हादसा: रोहित पवार ने CM फडणवीस को सौंपे ‘सीक्रेट’ सबूत, FIR और जांच को लेकर किए बड़े खुलासे
Feb 27, 2026 | 04:34 PMसिंदी रेलवे में चला बुलडोजर: 30 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, वन विभाग की 3 हेक्टेयर भूमि से हटाए 82 मकान
Feb 27, 2026 | 04:34 PMIND W vs AUS W: जॉर्जिया वॉल के शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारत को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज किया अपने नाम
Feb 27, 2026 | 04:30 PMनज़रदोष से कैसे पाएं छुटकारा? होली के दिन कर लें ये उपाय, मिलेगी मुक्ति
Feb 27, 2026 | 04:29 PMमहाराष्ट्र में अवैध वाहनों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1 मार्च से चलेगा अभियान, मंत्री सरनाईक ने RTO को दिए निर्देश
Feb 27, 2026 | 04:19 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














