-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harmanpreet Kaur Rues Same Mistakes As India Lose Back To Back Odis Vs Auatralia
IND W vs AUS W: ‘हमने गलतियां दोहराई…’, हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसे ठहराया हार का जिम्मेदार
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में खराब बल्लेबाजी और लगातार विकेट गंवाने को हार की वजह बताया, अगले मैच में सुधार का संकल्प लिया।

हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मुकाबलों में खराब बल्लेबाजी की वजह से टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा। यह टीम की नवंबर में विश्व चैंपियन बनने के बाद पहली 50 ओवर की सीरीज है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पहले दो वनडे गंवाने से टीम की 50 ओवर की सीरीज में मुश्किलें बढ़ गईं। दोनों टीमें सभी प्रारूप की सीरीज खेल रही हैं, जिसका फैसला अंक तालिका के आधार पर होगा। वनडे सीरीज के बाद एक टेस्ट भी खेला जाएगा।
दूसरे वनडे में मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?
दूसरे वनडे में पांच विकेट से मिली हार के बाद हरमनप्रीत ने कहा, “हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। एक समूह के तौर पर हमने तय किया था कि पहले बल्लेबाजी करेंगे और 300 से ज्यादा का स्कोर बनाएंगे क्योंकि पिच पिछले मैच की पिच से बेहतर थी। लेकिन दुर्भाग्यवश हमने वही गलतियां दोहराईं और लगातार विकेट गंवाए।”
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
कप्तान ने आगे कहा कि चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या लक्ष्य का पीछा करें, हमें बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। पिछले दो मैचों में यह नहीं हो सका, और इसका हमें नुकसान हुआ। उम्मीद है कि अगले मैच में हम इसे सुधारेंगे। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा पेरी संन्यास लेने से पहले रविवार को अपना आखिरी मैच खेलेंगी। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें 250 रन पर रोककर अच्छा प्रयास किया। यह मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हम संतुष्ट हैं कि विकेट पर उन्हें बढ़त नहीं लेने दी।
मुकाबले का हाल
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए थे। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही थी। मंधाना 37 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में प्रतिका 52 रन बनाकर आउट हो गई। 103 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम का स्कोर 9 विकेट पर 251 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हरमनप्रीत ने 70 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: जॉर्जिया वॉल के शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारत को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज किया अपने नाम
ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत
252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। अपना आखिरी सीरीज खेल रही कप्तान एलिसा हीली सिर्फ 6 रन बनाकर 21 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुईं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए फोएबे लिचफिल्ड और जॉर्जिया वॉल ने 119 रन की साझेदारी की। लिचफिल्ड 62 गेंद पर 1 छक्के और 11 चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुईं। उसके बाद जॉर्जिया ने अपना शतक पूरा किया। जॉर्जिया ने 101 रन बनाए। बेथ मूनी ने 34 गेंद पर 31 और एनाबेल सदरलैंड ने 12 गेंद पर 10 रन बनाए। एश्ले गार्डनर 14 गेंद पर 19 और ताहिलिया मैकग्राथ शून्य पर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने 36.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
Harmanpreet kaur rues same mistakes as india lose back to back odis vs auatralia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Jul 22, 2026 | 06:49 AMसिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
Jul 22, 2026 | 06:46 AM18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश
Jul 22, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Jul 22, 2026 | 06:15 AMअरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
Jul 22, 2026 | 06:01 AMAjit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
Jul 22, 2026 | 05:55 AMसिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














