- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sadiq Kalia Encounter Revenge Nephew Arrested Murder Informant 27 Years Later
दया नायक के एनकाउंटर में मारे गए सादिक कालिया की हत्या का बदला, 27 साल बाद भतीजे ने किया मुखबिर का मर्डर
Sadiq Kalia Encounter Revenge: मुंबई में 27 साल पुरानी दुश्मनी का खौफनाक अंजाम सामने आया। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के हाथों मारे गए गैंगस्टर सादिक कालिया के भतीजे ने बुजुर्ग की हत्या कर बदला लिया।
- Written By: आकाश मसने

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Sadiq Kalia Encounter Revenge Nephew Arrested: अपराध की दुनिया में कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड कभी नहीं भूलता। मुंबई में एक बार फिर यह सच साबित हुआ है। साल 1999 में दादर में हुए कुख्यात गैंगस्टर सादिक कालिया के एनकाउंटर का बदला, उसके भतीजे ने ठीक 27 साल बाद लिया है। पुलिस ने सादिक के भतीजे सादिक जावर को अपने चाचा की मौत का कथित बदला लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
यह कहानी शुरू होती है 1999 में, जब एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की टीम ने सादिक कालिया को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उस वक्त सादिक का भतीजा जावर मात्र 2 साल का था। जैसे-जैसे जावर बड़ा हुआ, उसके मन में यह बात घर कर गई कि उसके चाचा की मौत के पीछे इकबाल इब्राहिम सेलिया (78) का हाथ था। जावर का मानना था कि सेलिया ने ही पुलिस को उसके चाचा की लोकेशन की सटीक जानकारी दी थी।
सादिक जावर ने रची हत्या की खौफनाक साजिश
पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम इकबाल सेलिया अपने नागपाड़ा स्थित आवास में थे। जब सेलिया घर में अकेले थे, तब दो हमलावर अंदर घुसे और उन पर चॉपर (बड़े छुरे) से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। प्रतिशोध की आग इतनी भीषण थी कि हमलावरों ने बुजुर्ग सेलिया के शरीर पर 20 से अधिक बार वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में परिवार ने खून से लथपथ शव बरामद किया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद, दवाओं के लिए भटकते रहे मरीज
भुजबल के बयान से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर सीएम फडणवीस बोले पर्याप्त है ईंधन
नासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित
Ashok Kharat Case: ED के सवालों से छूटे खरात के पसीने, हिसाब किताब मांगने पर जुबान पर लगा ताला
700 किलोमीटर का फिल्मी फरारी रूट
हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने किसी थ्रिलर फिल्म की तरह भागने का प्लान बनाया। पहले वह एंटॉप हिल से विद्याविहार गए। इसके बाद पीछा छुड़ाने के लिए ट्रेन का सहारा लिया और कल्याण तक ट्रेन से भागे। कल्याण से एक निजी वाहन किराए पर लेकर आरोपी 700 किलोमीटर दूर नागपुर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच की तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज ने उनकी चाल नाकाम कर दी। पुलिस ने जावर और उसके सहयोगी नौशाद मिठानी (22) को नागपुर से दबोच लिया। नागपाड़ा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप काले ने पुष्टि की है कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
कौन था सादिक कालिया?
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सादिक कालिया कभी कालाचौकी में जूते बेचने का काम करता था। जबरन वसूली से परेशान होकर उसने अपराध की दुनिया चुनी और बाद में छोटा शकील गिरोह का हिस्सा बन गया। वह मुन्ना झिंगाड़ा जैसे शार्पशूटरों के साथ मिलकर मुंबई में कई वारदातों को अंजाम दिया। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की टीम ने 1999 में सादिक कालिया को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
Sadiq kalia encounter revenge nephew arrested murder informant 27 years later
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद, दवाओं के लिए भटकते रहे मरीज
May 21, 2026 | 07:41 AMIndia Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
May 21, 2026 | 07:33 AM21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
May 21, 2026 | 07:33 AMGT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
May 21, 2026 | 07:32 AMभट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
May 21, 2026 | 07:32 AMनो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
May 21, 2026 | 07:32 AMभुजबल के बयान से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर सीएम फडणवीस बोले पर्याप्त है ईंधन
May 21, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












