

Electric Scooter Range: भारत में हल्के और आसान स्कूटर की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के बीच। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने एम्पीयर ब्रांड के तहत नया Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 86,999 रुपये रखी गई है, जो इसे मिडिल क्लास के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
नया Ampere Magnus Neo खास तौर पर शहर के ट्रैफिक और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा हल्का है और इसका वजन सिर्फ 103 किलोग्राम है। कम वजन होने की वजह से इसे चलाना और ट्रैफिक में कंट्रोल करना बेहद आसान हो जाता है। इसकी सीट हाइट 777 मिमी है, जिससे कम लंबाई वाले राइडर्स भी इसे आराम से चला सकते हैं। वहीं 158 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब रास्तों पर भी स्मूद राइडिंग देता है।
Ampere Magnus Neo को चार आकर्षक रंगों Mystic Mauve, Butter Yellow, Ocean Blue और Matcha Green में पेश किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें मिलते हैं:
इस स्कूटर की सबसे बड़ी ताकत इसकी LFP बैटरी है, जिसकी लाइफ सामान्य बैटरियों से लगभग दोगुनी बताई जा रही है। 2.3 kWh बैटरी के साथ यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर करीब 95 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 65 किमी/घंटा है, जो शहर के लिए पर्याप्त मानी जाती है।
कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 10 साल तक चल सकती है। इसे -40°C से 60°C तक के तापमान में टेस्ट किया गया है, जिससे यह भारत की गर्मी और ठंड दोनों में बेहतर प्रदर्शन करता है।
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एमडी विकास सिंह ने कहा, "हमारे प्रोडक्ट की फिलॉसफी आराम और ईजी पर राइड पर बेस्ड है और चाहे आप कम दूरी तय करें या लंबी दूरी, नया एम्पीयर मैग्नस नियो आपकी जर्नी को काफी कंफर्टेबल बनाने के लिए है।" उन्होंने इसे एक ईजी टू हैंडल फैमिली स्कूटर बताया, जो हर तरह की सड़क के लिए तैयार है।
Ampere Magnus Neo को मीडिल क्लास परिवारों के लिए भी अच्छा ऑप्सन माना जा रहा है क्योकि: