- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Kanhalgaon School Welcome Ceremony Students Parents Honored
भंडारा: प्रतिभा के विकास में गरीबी बाधा नहीं, कान्हलगांव में नवागत छात्रों और माताओं का किया गया विशेष सत्कार
Bhandara Kanhalgaon News: कान्हलगांव जिला परिषद स्कूल में नवागत छात्रों व उनकी माताओं का सत्कार किया गया। पूर्व मुख्याध्यापक राजू बांते ने छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर प्रेरित किया।

Bhandara Zilla Parishad School News: भंडारा प्रतिभा के विकास में गरीबी कभी बाधा नहीं बनती है। यदि अभिभावक बच्चों पर सूक्ष्म नजर रखें और उन्हें मोबाइल व अन्य व्यसनों से दूर रखें, तो उनका शैक्षणिक विकास और भी बेहतर ढंग से होगा।
शिक्षा ही वह हथियार है जो गरीबों को संपन्नता की ओर ले जाने की शक्ति रखती है। उक्त विचार पूर्व मुख्याध्यापक राजू बांते ने कान्हलगांव स्थित जिला परिषद स्कूल में आयोजित नवागत छात्रों और उनकी माताओं के सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवींद्र कस्तुरे ने की।
मंच पर उपसरपंच कांचन निंबार्ते सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गणेश बांडेबुचे, प्रफुल्ल मेश्राम, गणेश बागडे, चंद्रशेखर सव्वालाखे, रामू सव्वालाखे, अवी ठवकर, दीपक राउत, सुरेश शेंडे और किशोर ठवकर उपस्थित थे। साथ ही बड़ी संख्या में महिला अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
आज पानी बचाया, कल खेती बची: यवतमाल में ‘जलतारा’ योजना से भूजल बढ़ाने की मुहिम तेज
जल जीवन मिशन की रफ्तार थमी: 12 करोड़ की योजनाएं अधूरी, 8,500 घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित
ठाणे: नाबालिग से रेप के मामले में युवक बरी, कोर्ट ने कहा- उम्र को लेकर साक्ष्य अधूरे, संबंध सहमति से बने
चंद्रपुर बिजली संविदा कामगारों को बड़ी राहत, बोनस-अवकाश वेतन बहाल; सरकार ने वापस लिया पुराना निर्णय
सत्र के पहले दिन कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले सात विद्यार्थी पूर्वी शेंडे, पूर्वी भुरे, नायरा ठवकर, माही डोबनुके, मृणाली शेंडे, अनुज निमकर और सार्थक निमकर का उनकी माताओं के साथ विशेष सत्कार किया गया।
शैक्षणिक सामग्री का किया वितरणइस अवसर पर पूर्व मुख्याध्यापक राजू बांते ने कक्षा पहली से चौथी तक के सभी छात्रों को शैक्षणिक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया। स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राजू चाचीरे तथा आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापक प्रमोद बेदपुरिया ने किया।
Bhandara kanhalgaon school welcome ceremony students parents honored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-US तनाव के बीच तेहरान एयरपोर्ट पर लौटी रौनक, फिर शुरू हुईं अतरराष्ट्रीय उड़ानें; सामान्य हो रहे हालात?
Apr 25, 2026 | 02:52 PMMohini Ekadashi सोमवार को मोहिनी एकादशी, जानिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, मनोकामनाएं होंगी पूरी!
Apr 25, 2026 | 02:48 PMआज पानी बचाया, कल खेती बची: यवतमाल में ‘जलतारा’ योजना से भूजल बढ़ाने की मुहिम तेज
Apr 25, 2026 | 02:48 PMUAE AI Agent: UAE का डिजिटल धमाका, सरकारी दफ्तरों में अब इंसानों की जगह लेंगे AI एजेंट, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 25, 2026 | 02:45 PMभंडारा: प्रतिभा के विकास में गरीबी बाधा नहीं, कान्हलगांव में नवागत छात्रों और माताओं का किया गया विशेष सत्कार
Apr 25, 2026 | 02:45 PMजल जीवन मिशन की रफ्तार थमी: 12 करोड़ की योजनाएं अधूरी, 8,500 घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित
Apr 25, 2026 | 02:39 PMनवी मुंबई में सस्ता MRI टेस्ट अब संभव, मनपा अस्पताल में 33 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
Apr 25, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM












