-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Saamana Praised Chief Justice Br Gavai Slams Ed
‘ईडी की टेढ़ी पूंछ’, CJI के बयान पर उद्धव ने ED को घेरा, बोले- सरकार गिराने का..
- Written By: प्रिया जैस
Saamana praised CJI BR Gavai: उद्धव ठाकरे की पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में न्यायाधीश बीआर गवई की तारीफ की। सामना में उद्धव ठाकरे ने ईडी को घेरा है और गंभीर आरोप लगाए है।

उद्धव ठाकरे ने ईडी पर बोला हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Saamana praised CJI BR Gavai: कर्नाटक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर सवाल उठाए। ईडी पर सवाल उठाए जाने को लेकर राजनीतिक दलों में बहस शुरू हो गई। इस मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी ने भी अपने मुखपत्र “सामना” में जांच एजेंसी पर तीखी टिप्पणी की। सामना में यूबीटी ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी को फटकार लगाए जाने के बाद, ‘सामना’ में लिखे एक लेख में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा गया कि, “अब मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने ईडी की टेढ़ी पूंछ पकड़कर उसे पटक दिया है।” इस लेख में मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई की तारीफ की गई है।
CJI की टिप्पणी का दिया हवाला
‘सामना’ ने मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई की टिप्पणियों का हवाला देते हुए लिखा, “ईडी राजनीति करती है, राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों में सत्ताधारियों की कठपुतली की तरह काम करती है। ईडी का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।” इस लेख में बताया गया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती के ज़मीन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाई है।
सम्बंधित ख़बरें
सरकार नहीं, भीड़तंत्र चला रहे CM फडणवीस! उद्धव गुट का सामना से वार, मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में घोटाले का आराेप
राम मंदिर दान कोष विवाद: नागपुर कांग्रेस का पोद्दारेश्वर मंदिर के सामने भजन सत्याग्रह, जांच की मांग
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
नासिक: 4000 करोड़ रूपए का टेंडर घोटाला? भुजबल के खिलाफ विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठे विधायक सुहास कांदे
साथ ही, यह भी पूछा गया कि मुख्य न्यायाधीश ने इतने कड़े शब्दों में फटकार लगाई, लेकिन क्या ईडी समझदारी दिखाएगा? ‘सामना’ के लेख के ज़रिए आरोप लगाए गए कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने से भाजपा संतुष्ट नहीं थी, इसलिए भाजपा ने कर्नाटक में ईडी को खुली छूट दे दी।
सरकार गिराने का ठेका – सामना
इसमें लिखा है, “ईडी ने कांग्रेस नेताओं का पीछा करना शुरू कर दिया और महाराष्ट्र की तरह कर्नाटक में भी कार्रवाई शुरू कर दी, मानो उसने विपक्षी सरकार गिराने का ठेका ले रखा हो। महादेव ऐप मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेर लिया। बघेल के बेटे को भी गिरफ़्तार कर लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विपक्षी दलों के मामले में ये सारी गतिविधियां लगातार हो रही हैं और ईडी का इस्तेमाल राजनीति में भाजपा के मोहरे की तरह किया जा रहा है।”
यह भी पढ़ें – फडणवीस में खुद की छवि देखते है शरद पवार, बोले- थकते क्यों नहीं हैं देवेंद्र
ईडी कई बार बेनकाब
लेख में आगे लिखा है, “महाराष्ट्र में जिन लोगों के खिलाफ ईडी को कार्रवाई करनी चाहिए और अपराधियों को जेल में डालना चाहिए, उनमें से ज़्यादातर कैबिनेट और सत्ताधारी दल में हैं, लेकिन भाजपा और शिंदे के राजनीतिक विरोधियों पर कार्रवाई हो रही है। जहां विपक्षी दलों की सरकारें हैं, वहाँ ईडी पूरी ताकत से अपना काम कर रही है।”
लेख में लिखा है, “ईडी जैसी एजेंसी कई बार बेनकाब हो चुकी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को करारा झटका दिया है। इसके लिए मुख्य न्यायाधीश गवई की जितनी तारीफ की जाए कम है।”
Saamana praised chief justice br gavai slams ed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 05:52 PMLTT मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; देखें नया शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स
Jul 10, 2026 | 05:52 PMकरियर, धन और तरक्की में आ रही है रुकावट? चातुर्मास में मुख्य द्वार से जुड़ा यह उपाय बदल सकता है भाग्य
Jul 10, 2026 | 05:52 PMसहारनपुर में कुदरत का तांडव, कब्र से बाहर निकल गए मुर्दे, देखें खौफनाक VIDEO
Jul 10, 2026 | 05:49 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की याचिका की खारिज; सजा बरकार
Jul 10, 2026 | 05:39 PMचहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा संग थिरकीं अक्षरा सिंह, जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Jul 10, 2026 | 05:34 PMजेबकतरों को भी पकड़ने का काम CID करेगी? अजित पवार की मौत की जांच आगे न बढ़ने पर सदन में भड़के रोहित पवार
Jul 10, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














