- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Possible Political Unity Of Thackeray Brothers Will Change Political Equations Of Mumbai
ठाकरे बंधुओं की एकता से बदलेंगे मुंबई के सियासी समीकरण, कांग्रेस की ‘अलग’ राह
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की संभावित नजदीकियों ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। कांग्रेस के भीतर ये चर्चा तेज है कि महाविकास आघाड़ी में रहकर चुनाव लड़ना मतलब अपनी सीटें गंवाना।
- Written By: आंचल लोखंडे

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की 'अलग' राह (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी संभावनाएं तलाशने में जुट गई है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ऐसा दांव चलाया है जिससे महाराष्ट्र की सियासत में खलबली मच गई है। अब तक महाविकास अघाड़ी के वफादार साथी के रूप में खड़ी कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह अब अपनी शर्तों पर लड़ेंगी। दरअसल, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की संभावित नजदीकियों ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। कांग्रेस नेता मानते हैं कि अगर ये दोनों नेता साथ आ गए तो मराठी अस्मिता का कार्ड जोर से खेला जाएगा और गठबंधन में रहकर कांग्रेस को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ेगा।
बता दें कि कांग्रेस के भीतर ये चर्चा तेज है कि महाविकास आघाड़ी में रहकर चुनाव लड़ना मतलब अपनी सीटें गंवाना। मुंबई कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि हमारे पास उत्तर भारतीय, दलित और मुस्लिम वोट बैंक है। लेकिन गठबंधन में रहते हुए सीटों की जबरन बंदरबांट करनी पड़ेगी और ये वोट इधर-उधर हो जाएंगे। एक पदाधिकारी ने तो खुले शब्दों में कहा “अगर गठबंधन में रहे तो जमीन खिसकेगी, स्वावलंबी होकर लड़ेंगे तो अपनी ताकत दिखा पाएंगे।”
राज-उद्धव फैक्टर ने बनाया नया गणित
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे अगर हाथ मिला लेते हैं तो मराठी अस्मिता और हिंदुत्व का एक संयुक्त चेहरा उभरेगा। कांग्रेस नेताओं को डर है कि राज ठाकरे से नाराज मतदाता अगर उद्धव के साथ लौट आया तो पूरा गठबंधन कमजोर हो जाएगा। कांग्रेस यही खाली जगह भरने का सपना देख रही है। कांग्रेस की भावनाए है कि अगर हम अलग लड़ें, तो यह नाराज वोट हमें मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
संभाजीनगर में पीएम आवास योजना का विशेष मेला; पात्र लाभार्थी 22 मई तक जमा करें 10% राशि, मकरिये की अपील
कांग्रेस की नई रणनीति- पहले अकेले, बाद में साथ
कांग्रेस के रणनीतिकारों ने ये भी तय किया है कि पूरी तरह पुल नहीं तोड़ेंगे। पहले अपनी ताकत दिखाओ, बाद में नतीजों के बाद अगर जरूरत पड़ी तो बात कर लो। पार्टी के सूत्र कहते हैं कि कांग्रेस को अपनी कीमत बढ़ानी है। अकेले लड़कर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो गठबंधन की शर्तें भी हमारी मर्जी से तय होंगी।
आदित्य की बात दिल में चुभ गई, कोल्हापुर में हर्षल सुर्वे और संजय पवार का इस्तीफा
आलाकमान ने दिया सिग्नल-तैयारी शुरू करो
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने मुंबई कांग्रेस से कहा है कि पूरी ताकत से अलग चुनावी तैयारी शुरू करें। वार्ड स्तर तक अपनी मशीनरी को मजबूत करें।पोस्टर-बैनर में कांग्रेस की अलग पहचान उभारे। “राजनीति में दोस्त भी होते हैं, प्रतिद्वंद्वी भी, वक्त आने पर सब संभाल लेंगे।
मुंबई का महाबजट, कांग्रेस की साख
मुंबई महानगरपालिका सिर्फ एक चुनाव नहीं महाराष्ट्र की राजनीति का दरवाजा है। भारत की सबसे अमीर नगरपालिका में सत्ता हासिल करना मतलब विकास का नियंत्रण और राजनीतिक रसूख। बीते चुनाव में शिवसेना ने बाजी मारी थी। लेकिन अब उद्धव गुट, शिंदे गुट, बीजेपी, एनसीपी के 2 गुट और कांग्रेस का अलग मोर्चा इनके बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। अलग लड़ते हुए भी मित्र पक्ष को नाराज ने करते हुए बाहरी समर्थन का दांव भी खेला जाएगा क्या यह भी संभावनाए बन सकती है।
Possible political unity of thackeray brothers will change political equations of mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
May 17, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














