-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Cet 2026 Registration Without Aadhaar Apar Id Rule Change
CET 2026 Registration Rules में बदलाव, अब बिना Aadhaar और APAR ID भी कर सकेंगे आवेदन
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra CET Cell ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए CET 2026 पंजीकरण में आधार और अपार आईडी की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे उम्मीदवार बिना प्रमाणीकरण भी आवेदन कर सकेंगे।

महाराष्ट्र सीईटी सेल (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra CET 2026 Registration: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।
सीईटी सेल ने आधार और अपार आईडी को अनिवार्य बनाने के अपने पूर्व निर्णय में संशोधन करते हुए अब पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक लचीला बना दिया है। नए निर्देशों के अनुसार छात्र बिना आधार और अपार प्रमाणीकरण के भी आवेदन जमा कर सकेंगे।
तकनीकी समस्याओं के बाद लिया गया निर्णय
यह बदलाव उन छात्रों की शिकायतों के बाद किया गया है, जिन्होंने आधार और अपार सत्यापन में तकनीकी खामियों और दस्तावेजी समस्याओं की बात कही थी।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
कई उम्मीदवारों को प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई हो रही थी, जिसके कारण आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। शुक्रवार को जारी सार्वजनिक सूचना में सीईटी सेल ने स्पष्ट किया कि आधार प्रमाणीकरण अब भी प्राथमिक सत्यापन माध्यम रहेगा, लेकिन अनिवार्य नहीं होगा।
आवेदन प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी
सीईटी सेल ने बताया कि जिन उम्मीदवारों को तकनीकी या अन्य वास्तविक कारणों से आधार या अपार प्रमाणीकरण में समस्या आ रही है, वे सीधे सीईटी पंजीकरण पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल प्रमाणीकरण की अनिवार्यता में ढील दी गई है।
ये भी पढ़ें :- MMR में जल मेट्रो प्रोजेक्ट की तैयारी तेज, नवी मुंबई-ठाणे सहित कई शहरों को जलमार्ग से जोड़ने की योजना
छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
अधिकारियों ने उम्मीदवारों से कहा है कि जिनके पास आधार और अपार आईडी उपलब्ध हैं, वे प्राथमिक सत्यापन के रूप में इसका उपयोग करें। इससे आवेदन प्रक्रिया तेज और आसान बनेगी। वहीं जिन छात्रों के पास यह दस्तावेज नहीं हैं या सत्यापन में समस्या आ रही है, उन्हें भी अब आवेदन करने का पूरा अवसर मिलेगा। सीईटी सेल का यह फैसला छात्रों के हित में माना जा रहा है और इससे आवेदन प्रक्रिया अधिक समावेशी बन सकेगी।
Maharashtra cet 2026 registration without aadhaar apar id rule change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:30 AMमानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMभंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













