Daryl Mitchell Seen Enjoying Auto Ride With His Wife In Ahmedabad Ahead Of South Africa Vs New Zealand T20 World Cup Match
सुरक्षा को लेकर रो रहे थे बांग्लादेश-पाक, भारत में विदेशी खिलाड़ी ले रहा देसी सवारी का मजा, देखें वायरल VIDEO
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर लोकल सवारी का लुत्फ उठाते नजर आए। उन्होंने पत्नी संग ऑटो रिक्शा की सवारी की।
भारत में विदेशी खिलाड़ी ले रहा देसी सवारी का मजा (Image- Social Media)
Follow Us
Follow Us :
Daryl Mitchell Auto Rickshaw Ride: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने भारत आए विदेशी क्रिकेटर्स देसी चीज़ों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अमेरिकी क्रिकेटर्स गोलगप्पे खाते दिखे थे। अब न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, 14 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला है। इससे पहले मिचेल अहमदाबाद में अपनी पत्नी के साथ ऑटो रिक्शा की सवारी करते नजर आए। आमतौर पर स्टार क्रिकेटर्स लग्ज़री कारों से निकलते हैं, लेकिन मिचेल ने स्थानीय इलाके में घूमना चुना। पब्लिक प्लेस पर उन्हें देखकर फैंस ने उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक कीं। वायरल वीडियो में मिचेल और उनकी पत्नी ऑटो राइड का आनंद लेते दिख रहे हैं।
🚨 CRYING MOMENT FOR BANGLADESHI & PAKISTANI FANS 🚨Daryl Mitchell Travelling in Tuk-tuk 🛺 in Ahmedabad without any Security. This shows how safe India is for everyone 👏🏻
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत में विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी को लेकर पहले Pakistan और Bangladesh ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई थी। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्रा इंतजामों पर सवाल उठाए थे। हालांकि भारतीय आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों ने आश्वासन दिया कि सभी टीमों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है।
डेरिल मिचेल का प्रदर्शन
मिचेल ने अब तक दो मैच खेले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 25 रन बनाए, जबकि यूएई के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड ने दो मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक बनाए और पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है। साउथ अफ्रीका के भी 4 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से कम है। आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन दोनों टीमों की भिड़ंत है। जो टीम जीतेगी, वह 6 अंक लेकर सुपर-8 में क्वालीफाई कर जाएगी।
Daryl mitchell seen enjoying auto ride with his wife in ahmedabad ahead of south africa vs new zealand t20 world cup match