- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nitesh Rane On Lenskart Tilak Controversy Hijab Burqa Corporate Dress Code
Lenskart विवाद पर भड़के नितेश राणे, बोले- कॉर्पोरेट में हिजाब-बुर्का मंजूर तो तिलक-बिंदी पर रोक क्यों?
Nitesh Rane Statement: लेंसकार्ट के तिलक-बिंदी विवाद पर मंत्री नितेश राणे ने जमकर हमला बोला है। कॉर्पोरेट जगत में धार्मिक भेदभाव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हिजाब-बुर्का पर बैन की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने

नितेश राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nitesh Rane On Lenskart Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में अपने बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे ने अब कॉर्पोरेट जगत के ‘ड्रेस कोड’ पर बड़ा हमला बोला है। हाल ही में आईवियर ब्रांड ‘लेंसकार्ट’ (Lenskart) के स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और अन्य धार्मिक पहचान वाले प्रतीकों को धारण करने से मना करने की बात सामने आई थी। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए नितेश राणे ने समानता और धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया है।
क्या बोले नितेश राणे?
मीडिया से बात करते हुए नितेश राणे ने तीखे स्वर में कहा कि हम भी ईश्वर में विश्वास रखते हैं, लेकिन कॉर्पोरेट सेक्टर का यह दोहरा रवैया समझ से परे है। एक तरफ कॉर्पोरेट दफ्तरों में हिजाब और बुर्का पहनने की अनुमति दी जाती है, वहीं दूसरी तरफ तिलक लगाकर आने वाले हिंदुओं को टोका जाता है। यह भेदभाव क्यों?
#WATCH | Mumbai: On corporate dress code row, Maharashtra Minister Nitesh Rane says, “… We too believe in God. But why should corporate sectors permit the hijab and burqa, while the tilak is not allowed? If one religion’s practices are restricted, then others should be treated… pic.twitter.com/LNK3mWDLvZ — ANI (@ANI) April 22, 2026
उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी एक धर्म की प्रथाओं पर पाबंदी लगाई जा रही है, तो सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। राणे ने शिक्षण संस्थानों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब और बुर्के की अनुमति को लेकर लंबी बहस हुई और कई जगह नियम बनाए गए, ठीक वैसे ही कॉर्पोरेट जगत में भी अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इन पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
वर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
किसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
समानता का अधिकार या सेलेक्टिव टारगेट?
नितेश राणे ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन सिलेक्टिव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कॉर्पोरेट कंपनियां चाहती हैं कि वहां केवल पेशेवर पहनावा ही रहे, तो यह नियम हर धर्म के व्यक्ति पर समान रूप से लागू होना चाहिए। केवल तिलक को निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- तिलक विवाद के बाद बैकफुट पर लेंसकार्ट, ड्रेस कोड नियमों में बदलाव, सभी धर्मों के प्रतीकों को किया शामिल
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, बीते कुछ दिनों में Lenskart से जुड़ा एक पुराना आंतरिक दस्तावेज़ सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस कथित पॉलिसी गाइड में कर्मचारियों की ग्रूमिंग से जुड़े कुछ ऐसे निर्देश बताए गए हैं, जिन पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप है कि कंपनी ने अपने स्टोर कर्मचारियों को बिंदी, तिलक जैसे धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल से रोकने की बात कही थी। जैसे ही यह दस्तावेज़ वायरल हुआ, लेंसकार्ट के खिलाफ बॉयकॉट की मांग उठने लगी। कई लोगों का मानना है कि भारत जैसे विविधता भरे देश में व्यक्तिगत धार्मिक पहचान पर इस तरह की रोक सही नहीं है। हालांकि विरोध और विवाद के बाद कंपनी ने माफी मांगते हुए अपनी इस कथित पॉलिसी को बदला।
Nitesh rane on lenskart tilak controversy hijab burqa corporate dress code
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Papaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
May 19, 2026 | 03:39 PM‘औरत ही औरत की दुश्मन’, ट्विशा शर्मा मौत मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का रिटायर्ड जज गिरिबाला पर वार
May 19, 2026 | 03:35 PMMP News: 20 मई को निजी मेडिकल स्टोर्स पर ताला, केमिस्ट करेंगे हड़ताल; आपातकाल के लिए यहाँ मिलेंगी दवाएं
May 19, 2026 | 03:12 PMभीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल
May 19, 2026 | 03:10 PMआज ग्रहों का बड़ा विशेष संयोग, बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 4 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत
May 19, 2026 | 03:10 PMमध्य प्रदेश में अपना दल एस का संगठन विस्तार, मान सिंह विसेन बने स्टेट प्रेसिडेंट
May 19, 2026 | 03:09 PMसंजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
May 19, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













