बीजेपी (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में उत्तर मध्य मुंबई भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विरेंद्र म्हात्रे ने शुक्रवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने यह टीम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में तैयार की है और इसमें हर वर्ग व गुट को प्रतिनिधित्व देकर सामंजस्य साधने का प्रयास किया है।
घोषणा के अनुसार, कार्यकारिणी में 4 महासचिव, 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक युवा मोर्चा अध्यक्ष और एक महिला मोर्चा अध्यक्ष शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें महिला और दलित समाज को भी जगह दी गई है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी हरीश भांदिगें, मिलिंद शिंदे, शितल मकवाना (महिला-एससी) और शुभ्रांशु दीक्षित को सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में राजेश दाभोलकर, श्रीकृष्ण आंबेकर, किरात सुनता, हतल माला (महिला), ईश्वर तायडे, रवींद्र घाग, प्रकाश मोरे और चंद्रकांत मोरे का चयन हुआ है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई मनपा चुनाव से पहले घमासान, घाटकोपर में भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट
इसके अलावा 8 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मेनका सुनके (महिला) को दी गई है। युवा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए लक्ष्मण दुबे को युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि महिला नेतृत्व को मजबूत करने के लिए सायली दोंदे को महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष विरेंद्र म्हात्रे ने कहा कि उनकी कोशिश संगठन में सभी को समान अवसर देने और सामूहिक नेतृत्व को बढ़ावा देने की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी आने वाले दिनों में भाजपा को उत्तर मध्य मुंबई में और मजबूत करेगी।
पार्टी सूत्रों का मानना है कि यह टीम आने वाले बीएमसी चुनावों और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।