गणेश विसर्जन के लिए ट्रैफिक पुलिस तैयार, जुलूस के लिए रूट किए डायवर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

Nagpur Traffic Diversion during Ganesh Visarjan: श्रीगणेश के विसर्जन के लिए आज नागपुर में यातयात प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए है। यहां जाने कौन-से रूट रहेंगे बंद।
Nagpur Traffic Diversion during Ganesh Visarjan: श्रीगणेश के विसर्जन के लिए आज नागपुर में यातयात प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए है। यहां जाने कौन-से रूट रहेंगे बंद।
ट्रैफिक डायवर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ganesh Visarjan: गणेशोत्सव के 10 दिन पूर्ण हो गए हैं। अब बाप्पा की विदाई का समय आ गया है जिसके लिए श्रद्धालु तैयार हैं। शनिवार को सैकड़ों घरेलू और सार्वजनिक मंडलों से गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए कृत्रिम टैंक तक धूमधाम से ले जाया जाएगा। गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान यातायात समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विसर्जन के अवसर पर मार्गों में परिवर्तन किया जाएगा। जुलूस के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए आवश्यकता अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यह व्यवस्था शनिवार, 6 सितंबर से रविवार, 7 सितंबर तक लागू रहेगी। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी ने आदेश जारी किए हैं। इस दौरान सिटी में सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

इस तरह होगा जुलूस का मार्ग

सीए रोड से फुटला की ओर जाने वाला जुलूस रामझूला होते हुए एलआईसी चौक, सदर पुलिस स्टेशन से जापानी गार्डन चौक होते हुए आगे की ओर प्रस्थान करेगा। वैरायटी चौक से फुटाला की ओर जाने वाला जुलूस महाराजबाग चौक होते हुए भोले पेट्रोल पंप, अहिंसा चौक, लॉ कॉलेज चौक से रविनगर चौक होते हुए आगे जाएगा।

बजाजनगर से कोराडी जाने वाले सार्वजनिक मंडलों को शंकरनगर चौक होते हुए लॉ कॉलेज, जापानी गार्डन, ओल्ड कॉटोल नाका चौक से पागालखाना चौक होते हुए आगे प्रस्थान करना होगा। रहाटे कॉलोनी से निकलने वाला जुलूस संविधान चौक से छावनी वाई पॉइंट पागलखान चौक होते हुए आगे जाएगा। इसी तरह अन्य मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

इन मार्गों पर बंद रहेगा यातायात

  • वायु सेना प्रवेशद्वार से फुटाला तालाब तक के मार्ग पर सभी प्रकार के यातायात को आवश्यकतानुसार टीवी टावर, डब्ल्यूसीएल बिल्डिंग और जापानी गार्डन की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • ओल्ड अमरावती नाका चौक से फुटाला लेक तक के मार्ग पर सभी प्रकार के यातायात को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • आग्याराम देवी चौक से गणेश मंदिर कटिंग और एम्प्रेस मिल टी पॉइंट से मौलाना नैतिक चौक तक सभी यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।
  • बॉलीवुड पॉइंट से फायर ब्रिगेड तक तालाब के सामने का रास्ता सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। केवल पैदल प्रवेश की अनुमति होगी।
  • भारी वाहनों को सिटी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्हें आउटर रिंग रोड का उपयोग करना होगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com