- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Kharghar Hind Ki Chadar Traffic Diversion Parking Rules Update
‘हिन्द की चादर’ कार्यक्रम के लिए नवी मुंबई तैयार, 2 दिन ट्रैफिक रूट रहेगा बदलाव, पढ़ें ये एडवाइजरी
Hind Ki Chadar Program: नवी मुंबई के खारघर में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम के दौरान उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान और भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Traffic Diversion News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतर्गत आने वाले खारघर में ‘हिन्द की चादर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की प्रबल संभावना है। जनसैलाब के अनुमान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है।
ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त तिरुपति काकडे ने यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए एक व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है, जिसके तहत शहर की सड़कों पर आवाजाही के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, इस विशेष कार्यक्रम की निगरानी और व्यवस्था के लिए एक डीसीपी (DCP), एक एसीपी (ACP) और लगभग पांच सौ पुलिस कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और स्थानीय निवासियों का जनजीवन भी अधिक प्रभावित न हो।
सम्बंधित ख़बरें
दिवंगत रेलकर्मी को 1 करोड़ रुपये बीमा का भुगतान, पश्चिम रेलवे और एसबीआई की पहल
400 करोड़ के घोटाले में फंसे BJP विधायक! पीएम कार्यालय तक पहुंची शिकायत, महायुति सरकार पर बढ़ा दबाव
विल्सन कॉलेज जिमखाना विवाद में कानूनी लड़ाई तेज, हाईकोर्ट में 26 मार्च को होगी अंतिम सुनवाई
महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून बनना तय, विधान परिषद में पेश हुआ विधेयक
भारी वाहनों पर प्रतिबंध और ट्रैफिक डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी और 1 मार्च को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम के इन दो दिनों के दौरान भारी वाहनों को डायवर्ट किए गए रास्तों से ही गुजरना होगा। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर भी कई रास्ते बंद किए गए हैं। विशेष रूप से, ‘हूरेगांव चौक’ से ‘जय कुमार सर्कल’ तक की सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- अब जिला परिषद और पंचायत समिति में भी होगी सीधी एंट्री, फडणवीस सरकार ने लिया बड़ा फैसला
पार्किंग और परिवहन के विशेष इंतजाम
प्रशासन ने बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की पृथक व्यवस्था की है। हीरानंदानी इमारत से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सड़क पर किसी भी वाहन की पार्किंग वर्जित रहेगी। हर जिले से आने वाले नागरिकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार ने पार्किंग स्थलों से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के लिए सरकारी बसें तैनात की हैं। इसके साथ ही, ऑनलाइन कैब से आने वाले लोगों के लिए भी पिक-अप पॉइंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि कोई वाहन रास्ते में खराब होता है, तो उसे तुरंत हटाने के लिए क्रेन और अन्य आपातकालीन उपकरणों की व्यवस्था भी की गई है ताकि यातायात सुचारू रहे।
Navi mumbai kharghar hind ki chadar traffic diversion parking rules update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अकेला ही काफी है अमेरिका’, नाटो की ‘बेवफाई’ पर भड़के ट्रंप, बोले- हमने अकेले ही ईरान को घुटनों पर ला दिया
Mar 17, 2026 | 09:55 PMदिवंगत रेलकर्मी को 1 करोड़ रुपये बीमा का भुगतान, पश्चिम रेलवे और एसबीआई की पहल
Mar 17, 2026 | 09:53 PMचैत्र नवरात्रि में माता रानी के 9 स्वरूपों को लगाएं ये विशेष भोग, प्रसन्न हो जाएंगी मां दुर्गा!
Mar 17, 2026 | 09:45 PM400 करोड़ के घोटाले में फंसे BJP विधायक! पीएम कार्यालय तक पहुंची शिकायत, महायुति सरकार पर बढ़ा दबाव
Mar 17, 2026 | 09:42 PM2027 चुनाव में BJP को टेंशन देंगे संजय निषाद! सामने आया पार्टी का मेगा प्लान, यूपी में मचेगा सियासी घमासान
Mar 17, 2026 | 09:42 PMअमरावती: सफाई व्यवस्था ठप, पार्षदों ने स्वच्छता अधिकारी का ‘गांधीगिरी’ से किया सत्कार
Mar 17, 2026 | 09:40 PMविल्सन कॉलेज जिमखाना विवाद में कानूनी लड़ाई तेज, हाईकोर्ट में 26 मार्च को होगी अंतिम सुनवाई
Mar 17, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM











