-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navghar Police Solved The Murder Case Of Goldsmith Sushanto Pal In Bhayander In Just 2 Hours
Thane: भाईंदर में रहस्यमय मौत का पर्दाफाश, परिवार ने रची थी हत्या की साजिश
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane News: भाईंदर में स्वर्णकार सुशांतो पाल की हत्या की गुत्थी नवघर पुलिस ने सिर्फ दो घंटे में सुलझा दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पत्नी व बेटों को गिरफ्तार किया गया। विवाद की जड़ संपत्ति का बंटवारा थ

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Crime News: भाईंदर पूर्व में एक स्वर्णकार की रहस्यमय मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, लेकिन नवघर पुलिस ने अपनी तेज कार्रवाई और शीघ्र जांच के दम पर यह हत्या की गुत्थी सिर्फ दो घंटे में सुलझा दी।
पुलिस उपायुक्त संदीप डोड़फोड़े ने बताया कि 19 नवंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि भाईंदर पूर्व स्थित एस।वी। रोड पर सोनलपार्क परिसर में स्थित एक दुकान में 51 वर्षीय सुशांतो अबोनी पाल, जो पेशे से स्वर्णकार थे, मृत अवस्था में पाए गए हैं। मृतक के सिर और माथे पर धारदार व कठोर हथियार से किए गए वारों के गहरे निशान मौजूद थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह मामला पूर्व नियोजित हत्या का है।
मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर हुई गिरफ्तारी
नवघर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच टीम ने सबसे पहले मृतक के व्यक्तिगत और पारिवारिक विवादों की पड़ताल की। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि सुशांतो पाल पिछले कुछ वर्षों से अपनी दुकान में अकेले रहते थे और उनकी पत्नी व बच्चे अक्सर उनसे पैसों और संपत्ति को लेकर विवाद करते रहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग
पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले 18 नवंबर की रात, मृतक की पत्नी अमृता पाल और बेटों सुमित पाल तथा एक नाबालिग बेटे का दुकान में मृतक से जोरदार झगड़ा हुआ था। जिससे पुलिस की पहली आशंका परिवार पर ही गई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मृतक की पत्नी के मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उन्हें दिवा से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। नाबालिग बेटे को जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि संपत्ति और पैसे के बंटवारे को लेकर आ रहे विवाद ने इतने गंभीर रूप ले लिया कि परिजनों ने मिलकर सुशांतो पाल को हटाने की योजना बनाई।
ये भी पढ़ें :- दहिसर-काशीमीरा मेट्रो दिसंबर में शुरू, मीरा भाईंदर को अंधेरी तक सीधी कनेक्टिविटी
इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, उपायुक्त संदीप डोईफोडे, तथा नवघर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धीरज कोली व जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक तृप्ति देशमुख ने प्रमुख भूमिका निभाई।
Navghar police solved the murder case of goldsmith sushanto pal in bhayander in just 2 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














