- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Namokar Mahamantra World Peace Exhibition Mumbai
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
- Written By: आंचल लोखंडे
Namokar Mahamantra News: दत्तात्रेय होसबोले ने मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में लगी 'नमोकार महामंत्र' एग्ज़िबिशन का उद्घाटन किया। यह एग्ज़िबिशन 1 जून तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

spiritual art exhibition (सोर्सः सोशल मीडिया)
Jehangir Art Gallery Mumbai News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को कहा है कि णमोकार मंत्र का उच्चारण मात्र मन को असीम शांति प्रदान करता है और संपूर्ण विश्व में सौहार्द स्थापित करने में भी इस मंत्र का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। यह बात उन्होंने मंगलवार, 26 मई को मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित ‘विश्व शांति के लिए णमोकार महामंत्र’ कार्यक्रम में कही।
प्रसिद्ध चित्रकार जैन कमल की अक्षर लिपि पर आधारित यह प्रदर्शनी 26 मई से 1 जून तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक जहांगीर आर्ट गैलरी में देखी जा सकती है। होसबाले ने कहा कि जैन कमल की कृतियां केवल चित्र नहीं, बल्कि एक सुंदर सृष्टि हैं। उन्होंने देवनागरी फॉन्ट निर्माण के क्षेत्र में जैन कमल के अग्रणी योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में बहुत कम कलाकारों ने कार्य किया है।
आपातकाल की यादें
होसबाले ने आपातकाल के दौरान बेंगलुरु जेल की एक हृदयस्पर्शी स्मृति साझा की। उन्होंने बताया कि उस कठिन दौर में जब विभिन्न स्वयंसेवकों को जेल में रखा गया था, तब णमोकार मंत्र का नियमित पाठ किया जाता था और यह मंत्र विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को एकजुट करने का माध्यम बना।
सम्बंधित ख़बरें
अब सरकारी जमीनों पर घास की खेती! चारे के साथ बढ़ेगा रोजगार, सीएम के सुझाव पर राजस्व मंत्री का निर्णय
देश की सबसे धनी मनपा जारी करेगी ग्रीन बॉन्ड्स ! पहले चरण में 950 करोड़ रुपए जुटाएगी बीएमसी, सलाहकार नियुक्ति
महाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
ये भी पढ़े: Gondia News: सरकारी सेवाएं अब एक ही छत के नीचे, गोंदिया में जनभागीदारी महाशिविर
तीन भागों में प्रदर्शनी
जैन कमल ने बताया कि इस प्रदर्शनी के पहले भाग में णमोकार मंत्र पर आधारित चित्र हैं, दूसरा भाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को समर्पित है और तीसरे भाग में पब्लिकेशन डिजाइन के उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए गए हैं।
Namokar mahamantra world peace exhibition mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
May 26, 2026 | 08:38 PMराजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका; 14 जुलाई तक टली सुनवाई, उपचुनाव का रास्ता साफ?
May 26, 2026 | 08:32 PMImtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता
May 26, 2026 | 08:31 PMअब सरकारी जमीनों पर घास की खेती! चारे के साथ बढ़ेगा रोजगार, सीएम के सुझाव पर राजस्व मंत्री का निर्णय
May 26, 2026 | 08:29 PMBakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
May 26, 2026 | 08:26 PMIND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
May 26, 2026 | 08:22 PMदेश की सबसे धनी मनपा जारी करेगी ग्रीन बॉन्ड्स ! पहले चरण में 950 करोड़ रुपए जुटाएगी बीएमसी, सलाहकार नियुक्ति
May 26, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM












