

Gondia Janbhagidari Camp News: आदिवासी बंधुओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का एकीकरण करके धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देवरी तहसील के जेठभावडा में जनभागीदारी महाशिविर आयोजित किया गया। इस विशेष उपक्रम में आदिवासी बहुल गांवों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है और नागरिकों को व्यक्तिगत तथा सामूहिक लाभ की विभिन्न सरकारी सुविधाएं और योजनाओं का लाभ तत्परता से उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले के चयनित गांवों में जनभागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में देवरी तहसील के सिंधीबीरी व जेठभावडा इन गांवों के नागरिकों के लिए जेठभावडा ग्राम पंचायत कार्यालय में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया।
समय की होगी बचतइस शिविर की विशेषता यह थी कि ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कामों के लिए अलगअलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कई प्रशासनिक विभाग एक ही छत के नीचे एकत्र हुए थे। इसमें राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, महिला व बालविकास और आदिवासी विकास विभाग की प्रणालियों ने सक्रिय सहभाग दर्ज किया। शिविर में नागरिकों को आधार कार्ड पंजीकरण व अद्यतन आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण, सिकलसेल और क्षयरोग जांच शिविर, जाति प्रमाणपत्र व निवास प्रमाणपत्र निकालने की सुविधा, राशन कार्ड अद्यतन और अन्य इसी प्रकार के महत्त्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज आदि कागजात तैयार करके दिए गए।
आदिवासी बंधुओं को उनके अधिकार की योजनाओं का लाभ सीधे उनके निवास स्थान पर देने के लिए राजस्व विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला व बाल विकास विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिश्रम किया।
विभागों के इन संयुक्त सभी प्रयासों और उत्कृष्ट समन्वय के कारण यह महाशिविर सफल रहा, और क्षेत्र के नागरिकों ने इस पहल को प्रतिसाद योजनाओं का लाभ दिलाना है। आदिवासी बंधुओं को योजनाओं के लाभ के लिए सरकारी कार्यालय में जाना न पड़े, यही इस जनभागीदारी अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से शासन और प्रशासन सीधे दुर्गम क्षेत्रों की जनता के द्वार तक पहुंच रहा है। पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक लाभार्थी को उसके अधिकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें सशक्त करने के लिए हमारी पूरी व्यवस्था कटिबद्ध है।