- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Green Bonds Mumbai Project Funding
देश की सबसे धनी मनपा जारी करेगी ग्रीन बॉन्ड्स ! पहले चरण में 950 करोड़ रुपए जुटाएगी बीएमसी, सलाहकार नियुक्ति
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
BMC Green Bond News: बीएमसी ने पर्यावरण अनुकूल विकास परियोजनाओं के लिए पहली बार ग्रीन बॉन्ड्स जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएमसी पहले चरण में 950 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

BMC Green Bond (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Brihanmumbai Municipal Corporation News: देश की सबसे धनी मुंबई महापालिका ने ग्रीन बॉन्ड्स के जरिए विकासकार्यों के लिए फंड जुटाने का लक्ष्य बनाया है। बीएमसी ने आर्थिक वर्ष 2026-27 के लिए अतरिक्त आय के विकल्प के तौर पर ग्रीन बॉन्ड की घोषणा की है। ग्रीन बॉन्ड्स की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड्स जारी करने हेतु मर्चेंट बैंकर या लीड मैनेजर के चयन के लिए निविदा जारी की गई है। ग्रीन बॉन्ड के लिए क्रेडिट रेटिंग करनी होती है, इसलिए एम. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड को इसके लिए अपॉइंट किया गया है।
दिसंबर तक बॉन्ड की बिक्री
बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े के अनुसार ग्रीन बॉन्ड बिक्री के लिए दिसंबर तक उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते समय अमृत 2.0 मिशन के तहत ऐसे ग्रीन बॉन्ड की घोषणा की थी। एक बार में जारी किए जाने वाले 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड के लिए 100 करोड़ रुपये के ग्रांट की भी घोषणा की गई थी। इस तरह इस ग्रीन बॉन्ड्स पर बीएमसी को लगभग 100 करोड़ का अनुदान भी केंद्र से मिल सकता है।
इन प्रोजेक्ट्स के लिए ग्रीन बॉन्ड
मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मुंबई सीवरेज प्रोजेक्ट फेज़ 2 के तहत वर्ली, धारावी, वर्सोवा, भांडुप, घाटकोपर, बांद्रा, मलाड में मॉडर्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का फैसला किया है। 200 मिलियन लीटर कैपेसिटी वाला डीसेलिनेशन प्रोजेक्ट, वॉटर टनल, टर्शियरी ट्रीटेड सीवेज ट्रांसपोर्ट करने के लिए वॉटर टनल, गरगई डैम प्रोजेक्ट जैसे कई प्रोजेक्ट हैं। इन एनवायरनमेंट-फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स के लिए ग्रीन बॉन्ड के जरिए फंड जुटाया जा सकता है। इनकम के नए सोर्स न बनने की वजह से बीएमसी की इनकम पर असर पड़ा है,जबकि हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिक्स्ड डिपॉजिट से इंटरनल लोन लेना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गहराया जलसंकट: बांधों में सिर्फ 26% पानी, मानसून की धीमी रफ्तार से खरीफ सीजन पर संकट
गोकुल गिते समर्थन देंगे या मैदान में ही बने रहेंगे? नासिक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक संशय बरकरार
Traffic Rules तोड़ने वाले 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक दिन में वसूला गया 13।84 लाख रुपये का जुर्माना
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
विपक्ष ने उठाए सवाल
देश ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे धनी मनपा में शुमार बीएमसी द्वारा ग्रीन बॉन्ड्स जारी किए जाने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने कहा कि मनपा की सत्ता बदलते ही 100 दिनों में बॉन्ड्स के जरिए पैसा जुटाने की स्थिति पैदा हो गई है। रईस शेख ने कहा कि मुंबई मनपा के 133 साल के इतिहास में पहली बार 950 करोड़ की निधि के लिए बांड्स जारी करना पड़ रहा है। यह एक प्रकार से कर्ज है। इसका बोझ मुंबई के नागरिकों पर पड़ने वाला है। आने वाले समय में यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है। विधायक रईस शेख ने बॉन्ड्स के माध्यम से कर्ज लेने की प्रक्रिया का निर्णय वापस लेने की मांग मेयर रितु तावड़े एव आयुक्त अश्विनी भिड़े से की।
ये भी पढ़े: Gondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ग्रीन बॉन्ड की क्या ज़रूरत ?
मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने पिछले कुछ सालों में बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। इन प्रोजेक्ट्स की लगभग दो लाख 44 हज़ार करोड़ रुपये की लायबिलिटी आने वाले सालों में मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को चुकानी होगी। बीएमसी के पास अभी 80 हज़ार करोड़ रुपये का डिपॉजिट है। हालांकि, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को डिपॉजिट का तीन गुना पेमेंट करना होगा। मनपा को अगले एक-दो साल में अपनी आय बढ़ाने के साधनों को खोजना होगा। इसलिए, मुंबई मनपा ने पहली बार ग्रीन बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने का निर्णय लिया है।
Bmc green bonds mumbai project funding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
Jun 10, 2026 | 02:45 AMAaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














