बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा

12 Years of Modi Government: 26 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। जानें सीएम योगी ने क्या कहा।
cm yogi wishes pm modi
पीएम मोदी और सीएम योगी (फाइल फोटो), सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

PM Modi 12 Years as Prime Minister: सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता बताते हुए उनके नेतृत्व में हुए सांस्कृतिक और आर्थिक बदलावों की सराहना की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने पीएम को भारत का नया शिल्पकार भी कहा है।

12 साल पहले आज के ही दिन 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज उन्होंने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें 'प्रधान सेवक' के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित इन गौरवशाली वर्षों के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की।

गरीब कल्याण और अंत्योदय…

सीएम योगी ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि इन 12 वर्षों में गरीब कल्याण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 'अंत्योदय' की अवधारणा अब 'आत्मनिर्भरता' की शक्ति में बदल चुकी है। इसके अतिरिक्त, जनभागीदारी ने विकास को एक जन-आंदोलन का रूप दे दिया है, जिससे देश के नागरिक विकास की प्रक्रिया में सीधे भागीदार बने हैं।

'नए भारत' का किया निर्माण: सीएम योगी

मुख्यमंत्री के अनुसार, पीएम मोदी की दृष्टि ने एक ऐसे 'नए भारत' का निर्माण किया है जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सीमाओं की सुरक्षा और आतंकवाद के विरुद्ध भारत के निर्णायक रुख का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है। डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी अब 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को नई गति प्रदान कर रही है।

सीएम योगी के संदेश की सबसे खास बात

अपने संदेश में सीएम योगी ने केंद्र सरकार की उन प्रमुख योजनाओं का विशेष उल्लेख किया जिन्होंने आम आदमी के विश्वास को मजबूत किया है। इनमें प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं, जिन्होंने विकास को सीधे जन-जीवन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यही अटूट विश्वास 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के संकल्प को साकार कर रहा है। 'नेशन फर्स्ट' की भावना के साथ इस यात्रा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com