- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Will Soon Get Its First Underground Railway Line Many Problems Will Solved
Mumbai News: मुंबई को जल्द मिलेगी पहली अंडरग्राउंड रेलवे लाइन, कई समस्याओं का होगा हल
- Written By: प्रिया जैस
Mumbai News: मुंबई में जमीन के नीचे मेट्रो दौड़ने के बाद अब रेलवे भी अनोखा और बड़ा कदम उठाने जा रही है। रेलवे प्रशासन अब मुंबई में अंडरग्राउंड रेलवे लाइन डालने की तैयारी कर रही है।

भारतीय रेलवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई में मेट्रो के बाद अब रेलवे भी जमीन के नीचे दौड़ने की तैयारी में है। सेंट्रल रेलवे पर परेल-करी रोड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच 5वीं और 6वीं रेलवे लाइन के लिए भूमिगत सुरंग बनाने की दिशा में रेलवे ने कोशिश शुरू कर दी है। रेलवे की सोच ये है कि अगर मुंबई मेट्रो जमीन के नीचे चल सकती है, तो रेलवे क्यों नहीं? अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो मुंबई को अपनी पहली अंडरग्राउंड रेलवे लाइन मिल सकती है।
मध्य रेलवे पर 5वें और 6वें रेलवे कॉरिडोर के पहले चरण का काम, जो कुर्ला से परेल तक है, इस वक्त चल रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में परेल से सीएसएमटी तक 7.4 किलोमीटर के मार्ग को शामिल किया गया है। हालांकि, इस दूसरे चरण के प्रोजेक्ट में लैंड रेक्लमेशन और प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों के पुनर्वास जैसी बड़ी चुनौतियां रेलवे के सामने हैं।
कई समस्याएं होगी हल
इन चुनौतियों को देखते हुए रेलवे यह विचार कर रही है कि क्या जमीन के नीचे सुरंग खोदकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। अगर रेलवे लाइन जमीन के नीचे बिछाई जाती है, तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी और यात्रा भी आसान होगी। रेलवे का तर्क है कि अगर मुंबई मेट्रो ये कर सकती है, तो रेलवे क्यों नहीं कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
अभी तक कोई रूपरेखा तैयार नहीं
हालांकि, रेलवे का ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, लेकिन ये अभी बिल्कुल शुरुआती चरण में है। मुंबई रेल विकास कॉरपोरेशन और मध्य रेलवे ने इस बारे में कई बार बैठकें की हैं। प्रस्तावित अंडरग्राउंड रेलवे मार्ग के लिए अभी तक कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है।
अगर अंडरग्राउंड रेलवे कॉरिडोर को मंजूरी मिलती है, तो पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 3000 करोड़ रुपये होगी। केवल ओवरलैंड लाइनों (जमीन के ऊपर) के साथ 2008 में अनुमानित लागत 890.89 करोड़ रुपये थी, जिसे बाद में संशोधित कर 1337 करोड़ रुपये किया गया है।
Mumbai will soon get its first underground railway line many problems will solved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 27 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा राज सम्मान और वाहन सुख, जानें गुण, कलात्मक रुचि और भविष्यफल
May 27, 2026 | 06:00 AMपेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 05:37 AMवो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
May 27, 2026 | 05:30 AMViral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM













