-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Sra Pap Flat Scam 5 Crore Fraud Fir Registered
मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai SRA Flat Scam: मुंबई में SRA के PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ रुपये की ठगी। 47 ग्राहकों से ठगी के आरोप में FIR दर्ज, मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

SRA घोटाला की जांच करती मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Mumbai SRA PAP Flats Fraud: आर्थिक राजधानी मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन (PAP) फ्लैट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने शिकायत के आधार पर लगभग 5.57 करोड़ रुपये की कथित ठगी के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता आकाश राधेश्याम सोनी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम वर्ष 2017 से शुरू हुआ था, जब वह अपने कारोबारी साझेदार के साथ रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम कर रहे थे। शिकायत करने वाले राधेश्याम सोनी ने बताया कि मामले में 47 लोग ठगे गए हैं।
SRA अधिकारियों से पहुंच का दावा कर 47 ग्राहकों को बनाया शिकार
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि रियल एस्टेट बिजनेस के दौरान उनकी मुलाकात मुख्य आरोपी शैलेश काकण और उसके सहयोगियों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों का करीबी बताया। उन्होंने मुंबई के अंधेरी, सांताक्रूज, बांद्रा, कांदिवली और माटुंगा जैसे प्रमुख इलाकों में सस्ती दरों पर PAP फ्लैट उपलब्ध कराने का लालच दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
CSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी में कांग्रेस का जनाक्रोश महा मोर्चा, सरकार पर बरसे विजय वडेट्टीवार
पुणे बना दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर, साल में 152 घंटे सड़क पर गंवाए
आरोपियों ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए प्रति फ्लैट 15 लाख से 28 लाख रुपये तक का रेट तय किया। शिकायतकर्ता और उनकी कंपनी के जरिए कुल 47 ग्राहकों ने फ्लैट बुकिंग के लिए पैसे दिए। इस तरह किस्तों, टोकन अमाउंट, चेक और RTGS के माध्यम से कुल 5 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये जुटाकर आरोपियों को सौंप दिए गए।
ये भी पढ़ें- दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
फर्जी लेटरहेड, एनओसी और बिजली बिलों से जीता भरोसा
ग्राहकों और शिकायतकर्ता को झांसे में रखने के लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। उन्होंने SRA के फर्जी लेटरहेड पर तैयार किए गए अलॉटमेंट लेटर, ऑर्डर कॉपी, कलेक्टर ऑफिस से जुड़े दस्तावेज, सक्षम प्राधिकारी के पत्र, सोसायटी की NOC, बिजली बिल और अन्य फर्जी सरकारी रिकॉर्ड थमा दिए।
वर्ष 2024 में जब शिकायतकर्ता ने इन दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) सीधे SRA के वरिष्ठ अधिकारियों से कराया, तो जांच में सभी दस्तावेज फर्जी और सरकारी रिकॉर्ड से पूरी तरह बेमेल पाए गए। इसके तुरंत बाद पुलिस का दरवाजा खटखटाया गया।
शिवसेना नेता के पूर्व पीएस का नाम भी शामिल
धोखाधड़ी का यह मामला तब और हाई-प्रोफाइल हो गया जब शिकायत में राजनीतिक संपर्क वाले लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने शैलेश काकण, रूपेश वेलेंकर, अभिषेक गुजर और विश्वनाथ जाधव समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी विश्वनाथ जाधव ने अकेले 25 लाख रुपये लेकर फ्लैट दिलाने का भरोसा दिया था। दावा किया गया है कि विश्वनाथ जाधव पूर्व में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के एक एमएलसी (MLC) के पर्सनल सेक्रेटरी रह चुके हैं और वर्तमान में मुंबई के एक सांसद के पीएस के रूप में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े और आपराधिक साजिश का केस दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
Mumbai sra pap flat scam 5 crore fraud fir registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
Aug 07, 2026 | 04:29 PMप्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
Aug 07, 2026 | 04:26 PMमैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Aug 07, 2026 | 04:14 PMअतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
Aug 07, 2026 | 04:12 PMनागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
Aug 07, 2026 | 04:11 PMउद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
Aug 07, 2026 | 04:05 PMAnupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली
Aug 07, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













