-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Why Abhijeet Dipke Returned To India From Us Cockroach Janta Party
अमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
- Written By: आकाश मसने
Abhijeet Dipke Statement: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने अमेरिका छोड़कर भारत लौटने और देश में जन-आंदोलन शुरू करने की असली वजह का खुलासा किया है। जानिए उनकी रणनीति और भविष्य की योजना।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (सोर्स: सोशल मीडिया)
Why Abhijeet Dipke Return To India: देश की राजनीति और युवा आंदोलनों के केंद्र में उभरे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अमेरिका छोड़कर भारत लौटने और देश में अपने आंदोलन की नींव रखने की असली वजह से पर्दा उठाया है। उन्हाेंने राजनीतिक दलों से संपर्क और भविष्ण की रणनीति पर भी खुलकर बात रखी।
क्याें वापस लौंट अभिजीत दिपके?
अपने गृहनगर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान अभिजीत दिपके ने विदेश से भारत लौटने के अपने फैसले पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे अमेरिका से भारत क्यों लाैंटे हैं।
अभिजीत दिपके ने कहा कि जब वे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तब सभी लोग उन्हें एक भारतीय छात्र के रूप में जानते थे। उन्होंने कहा कि उनके प्रोफेसर और मित्र उन्हें भारत के प्रतिनिधि के रूप में देखते थे लेकिन उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि अपने ही देश में उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया। इस अनुभव ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया और इसी कारण वे वापस लौटे।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
मुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Bhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा
PM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: Cockroach Janta Party founder Abhijeet Dipke says, “No, I came back because when I went to the United States, I travelled on an Indian passport and went there as an Indian student. At my college, everyone knew me simply as ‘the Indian guy.’… pic.twitter.com/FdorjVrfRU — IANS (@ians_india) August 3, 2026
राजनीतिक दलों से मिल रहा समर्थन
राजनीतिक दलों से संपर्क के सवाल पर अभिजदीत दिपके ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मिलने आए थे और उन्होंने बताया कि वे राहुल गांधी की ओर से समर्थन का संदेश लेकर आए हैं। कांग्रेस के कई सांसदों ने भी उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से भी समर्थन मांगा था और उनका प्रयास विभिन्न राजनीतिक दलों से संवाद बनाए रखने का रहा है।
क्या नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे अभिजीत दिपके
नई राजनीतिक पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि फिलहाल देश को एक पब्लिक प्रेशर ग्रुप की जरूरत है। उन्होंने आपातकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल चुनाव लड़ना हर समस्या का समाधान नहीं होता। जब लोकतंत्र पर खतरा महसूस होता है तो व्यापक जन-आंदोलन की आवश्यकता होती है। इसी कारण फिलहाल उनका फोकस जनदबाव और जनभागीदारी के माध्यम से बदलाव लाने पर है।
CJP प्रमुख ने कहा कि उनका संघर्ष किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था की उसकी कमियों के खिलाफ है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार होने के कारण उनके आंदोलन का विरोध वर्तमान सरकार के खिलाफ रहा। यदि भविष्य में कोई अन्य दल सत्ता में होगा और वही समस्याएं बनी रहेंगी तो उनका संगठन उस दल के खिलाफ भी आवाज उठाएगा।
अभिजीत दिपके ने कहा कि जहां बातचीत से समाधान निकल सकता है, वहां सरकार और विपक्ष दोनों से संवाद किया जाएगा। यदि बातचीत से समाधान नहीं निकलता है तो उनका संगठन लोकतांत्रिक तरीके से जन-आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा।
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: Cockroach Janta Party founder Abhijeet Dipke says, “No, right now, what we need is a public pressure group. Just think about it—during the Emergency, if people had said that they would end the Emergency only by contesting elections, would… pic.twitter.com/hU0ziGpseK — IANS (@ians_india) August 3, 2026
अभिजीत दिपके ने बताया कॉकरोच जनता पार्टी का भविष्य
कॉकरोच जनता पार्टी के भविष्य को लेकर अभिजीत दिपके ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सबसे पहले अपनी टीम को फिर से संगठित करना है। आंदोलन की शुरुआत केवल 10 से 20 लोगों के साथ हुई थी लेकिन अब वॉलंटियर्स की संख्या 300 से अधिक हो गई है। वे पहले सभी स्वयंसेवकों से फीडबैक लेंगे, यह समझेंगे कि आंदोलन के दौरान क्या बेहतर किया जा सकता था और किन गलतियों से बचा जा सकता था। इसके बाद संगठन की आगे की दिशा और संरचना पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: Cockroach Janta Party founder Abhijeet Dipke says, “Look, right now our focus is that the first thing we need to do is regroup. When we started this protest, our team was very small—around 10 to 20 people. But as the movement progressed,… pic.twitter.com/kHjftfHy17 — IANS (@ians_india) August 3, 2026
आंदोलन में असामाजिक तत्वों पर क्या बाेले अभिजीत दिपके?
नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिपके ने कहा कि उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए बाहरी तत्व भेजे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत से इतना प्यार तो विदेश में क्यों रहते हो? आर माधवन-विवेक ओबेराय पर भड़के राज ठाकरे, PM मोदी के लिए ये बात
अभिजीत दिपके ने दावा किया कि आंदोलन के शुरुआती एक महीने तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने दिल्ली पुलिस के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसमें बड़ी संख्या में अपराधियों की मौजूदगी की बात कही गई थी। दिपके ने पूछा कि यदि इतने अपराधी मौजूद थे तो उन्हें वहां रहने की अनुमति किसने दी और सुरक्षा व्यवस्था में यह चूक कैसे हुई।
काॅकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, कम से कम उनकी सुनवाई तो होनी ही चाहिए। किसी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं तो कानून के अनुसार मुकदमा चलना चाहिए लेकिन न्यायिक प्रक्रिया समय पर पूरी होनी भी आवश्यक है।
Why abhijeet dipke returned to india from us cockroach janta party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण बरी, विनेश-बजरंग ने जताई निराश, बोले- लड़ाई जारी रहेगी, फैसले को देंगे चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:33 PMअमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
Aug 03, 2026 | 03:32 PMछात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
Aug 03, 2026 | 03:26 PMराउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:24 PMमुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Aug 03, 2026 | 03:23 PMमानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Aug 03, 2026 | 03:23 PMBhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा
Aug 03, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM











