-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nana Patole Feet Washing Milk Video Controversy Bjp Attack Guru Purnima
दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
- Written By: अनिल सिंह
Nana Patole Milk Video Row: दूध से पैर धुलवाने का वीडियो वायरल होने पर नाना पटोले ने दी सफाई; बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने 'कांग्रेस कल्चर' बता साधा निशाना।

नाना पटोले (सोर्स-सोशल मीडिया)
BJP on Nana Patole Milk Video: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सूबे की राजनीति में नया उबाल आ गया है। वायरल क्लिप में दो कार्यकर्ता गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नाना पटोले के पैर दूध से धोते, उन पर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाते और फल चढ़ाते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे “सामंती मानसिकता” और “कांग्रेस की विचारधारा” करार देते हुए तीखा हमला बोला है। विवाद बढ़ने के बाद नाना पटोले ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई पेश की है।
यह कांग्रेस की सामंती मानसिकता दर्शाती है
वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बावनकुले ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं से पैर धुलवाना और उनका इस्तेमाल करना कांग्रेस पार्टी के कल्चर को साफ तौर पर दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू
Uttan Virar Sea Link को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मंजूरी, MMRDA की योजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
BJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?
दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को अपने पैरों के पास बिठाकर ऐसे कृत्य करवाते हैं, जिससे जनता के बीच केवल आलोचना और बदनामी ही हासिल होती है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि एक तरफ जहाँ पटोले फोन में व्यस्त हैं, वहीं कार्यकर्ता उनके पैर धो रहे हैं।
Mumbai, Maharashtra: On his viral video, Congress leader Nana Patole says, “I do not think there should be any question raised about this matter. That day was Guru Puja, and there were two younger members of my family present. They insisted that they consider me their Guru and… pic.twitter.com/95vgk34F5f — IANS (@ians_india) August 2, 2026
ये भी पढ़ें- अभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
आदर और सम्मान का भाव था, कोई गलत काम नहीं
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए नाना पटोले ने कहा कि इस घटना में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, “वह गुरु पूर्णिमा का अवसर था और वीडियो में दिख रहे दो युवा मेरे परिवार के सदस्यों जैसे हैं। उन्होंने जिद की कि वे मुझे अपना गुरु मानते हैं और सम्मान व्यक्त करने के लिए यह रस्म निभाना चाहते हैं।”
पटोले ने आगे कहा कि वे खुद को कोई संत या आध्यात्मिक गुरु नहीं मानते हैं और वे आमतौर पर किसी को अपने पैर छूने या धुलवाने को बढ़ावा नहीं देते, लेकिन कार्यकर्ताओं के भारी आग्रह पर उन्होंने इसकी इजाजत दे दी थी।
राम मंदिर चंदे पर बीजेपी को घेरा
आलोचना खारिज करते हुए नाना पटोले ने बीजेपी की नसीहतों पर भी पलटवार किया। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के चंदे से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग मंदिर के चंदे का कथित दुरुपयोग करते हैं या ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं, उन्हें दूसरों को धर्म, परंपरा और संस्कृति की शिक्षा देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पटोले ने कहा कि बीजेपी बेवजह एक निजी और श्रद्धा भाव से जुड़ी घटना को राजनीतिक रूप देने की कोशिश कर रही है।
Nana patole feet washing milk video controversy bjp attack guru purnima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
Aug 03, 2026 | 03:13 PMHero No.1 ने खुलेआम किया शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट, बोले- 15-20 साल पहले इंप्रेस हो जातीं तो…..
Aug 03, 2026 | 03:10 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Aug 03, 2026 | 03:08 PMMeta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
Aug 03, 2026 | 03:05 PMक्या सच दबा रहा है पाकिस्तान? PoK में बर्बरता की रिपोर्टिंग पर अल-जजीरा वेबसाइट पर लगाया बैन
Aug 03, 2026 | 03:04 PMरिटायरमेंट इंक्रीमेंट पर हाई कोर्ट का फैसला: मनपा अधिकारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी, जांच के निर्देश
Aug 03, 2026 | 03:04 PMदिल्ली में Rapido राइड के दौरान युवती ने लगाया गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद उठे महिला सुरक्षा पर सवाल
Aug 03, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














