-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Seventh Terminus Will Be Ready By The End Of 2025
Mumbai News: 2025 के अंत तक तैयार हो जाएगा मुंबई का सातवां टर्मिनस! बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या
- Written By: आकाश मसने
लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने जोगेश्वरी टर्मिनस बनाने का निर्णय लिया था, जिसका काम अब पूरा हो जाएगा।

जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने जोगेश्वरी टर्मिनस बनाने का निर्णय लिया था, जिसका काम अब इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इस टर्मिनस से मुंबई सेंट्रल, दादर और बांद्रा टर्मिनलों पर भार कम हो जाएगा। इस टर्मिनस से प्रतिदिन 12 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है।
बता दें कि पश्चिम रेलवे वर्तमान में अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत जोगेश्वरी में एक नए टर्मिनल का निर्माण कर रहा है। मुंबई को तीन दशक से अधिक समय के बाद अपना पहला ग्रीनफील्ड रेलवे टर्मिनस मिलेगा। नया टर्मिनल अंधेरी और चर्चगेट तक जाने वाली लोकल ट्रेनों की समयपालनता में सुधार करने के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनों की ऑरिजनेशन संख्या बढ़ाने में भी मदद करेगा।
इसका निर्माण राम मंदिर और जोगेश्वरी स्टेशनों के बीच माल शेड से सटे रेलवे की जमीन पर किया जा रहा है। जोगेश्वरी टर्मिनल पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे से यात्रा करने वाले मेट्रो यात्रियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क के रूप में काम करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
चेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
मुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
BJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
जल्द शुरू होगा ट्रैक बिछाने का काम
मिली जानकारी के अनुसार, नए टर्मिनस के कवर शेड, सर्विस बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म कार्य और स्टेशन भवन का कार्य प्रगति पर है और इसके बाद ट्रैक बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 76.84 करोड़ रुपए है। पश्चिमी रेलवे पर बन रहे इस नए टर्मिनल के पूरा हो जाने पर वहां के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनें पकड़ने के लिए मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा या अंधेरी स्टेशनों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कई सारी सुविधाएं होंगी
नए टर्मिनस में कैब, ऑटो और वाहन पार्किंग की सुविधाओं के लिए जगह बनाई जाएगी। 24 गाड़ियों को समायोजित करने की क्षमता के साथ-साथ तीन प्लेटफार्म, 1 आइलैंड और1 होम प्लेटफार्म (प्रत्येक 600 मीटर लंबा) होगा। इसी के साथ पहले चरण के तहत प्लेटफार्म 2 और 3 शुरू होगा और प्लेटफार्म 1 बाद में खोला जाएगा।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ट्रेनों की पार्किंग के लिए दो बर्थिंग लाइनें और शंटिंग परिचालन के लिए एक अतिरिक्त लाइन होगी। इसी के साथ टर्मिनस को राम मंदिर स्टेशन से जोड़ने वाला 6 मीटर चौड़ा पैदल यात्री पुल, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग यात्रियों के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट होंगे, नए टर्मिनस के सभी तीन प्लेटफार्मों को जोड़ने वाला 12 मीटर चौड़ा एफओबी, साथ ही 50 लाइसेंसधारी कुलियों के लिए सुविधाएं और विश्राम क्षेत्र भी होगा। मुंबई में मौजूदा रेलवे टर्मिनल की बात करें तो इसमें सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, पनवेल, मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनल शामिल है।
Mumbai seventh terminus will be ready by the end of 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













