- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Police Closure Report Father Satish Name In Disha Salian Death Case
पिता सतीश सालियान हैं दिशा की मौत के जिम्मेदार? पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Disha Salian Death Case: दिशा सालियान मौत के मामले में नए खुलासे सामने आ रहे है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कई नए खुलासे हुए है, जिसके घेरे में अब सतीश सालियान आ गए है।
- Written By: प्रिया जैस

दिशा सालियान मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: दिशा सालियान मामले में अब आए दिन नए खुलासे होते नजर आ रहे है। मुंबई पुलिस ने अब दिशा सालियान की मौत को लेकर अपनी क्लोजर रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की रिपोर्ट की माने को आत्महत्या मौत की असली वजह बताई गई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि दिशा सालियान के पिता द्वारा पैसों के दुरुपयोग किए जाने के साथ ही अलग-अलग कारणों से डिप्रेशन का शिकार हुई थी।
दिशा सालियान घटना की जांच करने वाली मालवणी पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट चार फरवरी, 2021 को (दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट के नियमों के अनुसार) पहले ही वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दी थी। अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत मालवणी पुलिस ने दिशा सालियान के दोस्तों और कुछ गवाहों के भी बयान दर्ज किए।
इन वजहों से परेशान थीं दिशा
उन्होंने कहा दिशा कई कारणों से परेशान चल रही थी। दिशा कामकाज में नाकामी, दोस्तों के साथ गलतफहमी और पिता द्वारा उसके पैसों का दुरुपयोग करने के कारण परेशान रहा करती थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन अभिनेताओं के बयान भी दर्ज किए हैं जिनसे दिशा सालियन अपनी कंपनी की ओर से बातचीत कर रही थीं। इस मामले पर सियासी बवाल खड़ा होने के बाद मुंबई पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था, हालांकि अभी तक इसकी रिपोर्ट आई नहीं है। इसलिए इस बात का इंतजार है कि रिपोर्ट में और क्या नए खुलासे देखने को मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
तूफान और बारिश से अंदरसूल सहित कई गांव प्रभावित, भारी नुकसान के बीच देवलाणे में छत गिरने से 3 घायल
अकोला में गोमाता राज्यमाता संवाद यात्रा बैठक, गोसेवा को मजबूत बनाने पर मंथन
अकोला में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
पिता सतीश सालियान ने की नए सिरे से जांच की मांग की
वहीं पिछले हफ्ते, दिशा के पिता सतीश सालियान ने 5 साल बाद इस मामले को फिर से उठाया है। सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करके उन रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की है, जिनके तहत जून 2020 में दिशा की मौत हुई थी। उन्होंने उच्च न्यायालय से शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को स्थानांतरित करने का आदेश देने की भी अपील की थी।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
क्या है दिशा सालियान मामला?
पिता सतीश सालियान की याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिशा के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई है। इस संबंध में राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने पहले कहा था कि वह याचिका में लगाए गए आरोपों का जवाब अदालत में देंगे। दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके छह दिन बाद अभिनेता राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी।
Mumbai police closure report father satish name in disha salian death case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
May 23, 2026 | 06:15 PMतूफान और बारिश से अंदरसूल सहित कई गांव प्रभावित, भारी नुकसान के बीच देवलाणे में छत गिरने से 3 घायल
May 23, 2026 | 06:15 PMजेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
May 23, 2026 | 06:14 PMएआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
May 23, 2026 | 06:12 PMरोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा
May 23, 2026 | 06:11 PMWeekly Horoscope 24 to 30 May 2026: इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी और करियर में तरक्की, इन्हें रहना होगा सावधान
May 23, 2026 | 06:05 PMTomato Storage Tips: टमाटर को सड़ने से बचाएंगी ये 5 आसान किचन ट्रिक्स, भयंकर गर्मी में भी दिखेंगे एकदम ताज़ा
May 23, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM












