-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Pigeon House Controversy Marathi Ekta Samiti Came Out Against Jain Community
कबुतरखाने को लेकर बढ़ा विवाद, जैन समाज के खिलाफ उतरा मराठी एकीकरण समिति, पुलिस से हुई झड़प
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मुंबई में कबुतरखाने को लेकर विवाद बड़ता ही जा रहा है। जैन समाज के विरोध में मराठी एकीकरण समिति ने दादर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई।

दादर में मराठी एकीकरण समिति विरोध प्रदर्शन (pic credit; social media)
Mumbai Pigeon House Controversy: मुंबई में कबुतरखाने को लेकर रार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कबूतरखानों पर लगे प्रतिबंध के समर्थन और जैन समाज के विरोध में मराठी एकीकरण समिति ने दादर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस ने मराठी एकीकरण समिति के अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख सहित दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। समिति ने कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की है।
गोवर्धन देशमुख ने कहा कि कबूतरखानों में दाना डालने पर अदालत ने प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध के बावजूद जैन समाज के लोग कबूतरखानों में जबरन दाना डालने का प्रयास कर रहे हैं। यह अदालत के आदेश का अपमान है, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तत्परता पर उठाए सवाल
एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारी सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस ने कबूतरखाने में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ इतनी ही तत्परता क्यों नहीं दिखाई। देशमुख ने कहा कि उनका प्रदर्शन सिर्फ अदालत के आदेश के समर्थन में है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस उन्हें आंदोलन नहीं करने दिया। कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज
महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
वर्धा में बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा: साढ़े 3 साल में 1931 लोग हुए शिकार, स्वास्थ्य केंद्रों पर ASV अलर
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
दादर का कबूतरखाना हमेशा के लिए हो बंद
दादर कबूतरखाने को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए। साथ ही मराठी एकीकरण समिति ने दादर कबूतरखाने पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसमें मांग की गई थी कि कानून का सम्मान न करने वालों और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने मराठी एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं को नोटिस भेज दिए थे।प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजे के बाद इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया था।
15 को आजाद मैदान में मौन मार्च
स्वतंत्रता दिवस पर पशु अधिकारों के लिए आवाज उठाने हेतु शुक्रवार को आजाद मैदान में एक मौन मार्च का आयोजन किया गया है। यह मार्च कबूतरखानों को लेकर चल रहे विवाद और आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में निकाला जाएगा। पशु प्रेमी रेशमा शेलतकर ने बताया कि यह मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। मार्च उद्देश्य जानवरों के साथ अन्याय करने वाले फैसलों का विरोध और जानवरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानूनों की मांग करना है। मौन मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर यह संदेश देंगे कि जानवरों को भी जीने का अधिकार है, आवारा जानवरों का पुनर्वास करें। नागरिकों को जानवरों के कल्याण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा।
2 दिन बाद जैन समाज लेगा फैसला
बताया जाता है कि जैन समाज के लोग हाईकोर्ट के फैसले के बाद अपनी रणनीति बनाने के बारे में फैसला लेने वाले है। सूत्रों के अनुसार जैन मुनियों की बैठक में तय किया जाएगा कि कबूतरों को लेकर अगला कदम क्या होगा? बताया जा रहा है कि कोर्ट का सम्मान करते हुए सरकार से कबूतरों के लिए स्थाई स्थान देने की मांग भी उठ सकती है।
Mumbai pigeon house controversy marathi ekta samiti came out against jain community
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
Jul 08, 2026 | 11:53 AMगोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज
Jul 08, 2026 | 11:53 AMचमोली में बारिश का कहर, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग पर गिरा मलबा, बोल्डर से थमा ट्रैफिक
Jul 08, 2026 | 11:42 AMमहाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 11:42 AMSandwich Fashion: क्या होता है फैशन सैंडविच? इस स्टाइलिंग ट्रिक से दिखेंगी ज्यादा स्टाइलिश
Jul 08, 2026 | 11:39 AMवर्धा में बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा: साढ़े 3 साल में 1931 लोग हुए शिकार, स्वास्थ्य केंद्रों पर ASV अलर
Jul 08, 2026 | 11:39 AMHormuz Tanker Attacks: 24 घंटे में 3 जहाजों पर मिसाइल हमले, अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव?
Jul 08, 2026 | 11:37 AMवीडियो गैलरी

इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM











