-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bombay High Court Mumbai Pigeon Case Dadar Pigeon House Closed Pigeons Roaming On The Streets Cm Fadnavis
दादर कबूतरखाना बंद, अब सड़कों पर मंडरा रहे हैं कबूतर! खतरे के मंडरा रहे बादल
- Written By: सोनाली चावरे
Dadar pigeon houses closed: दादर कबूतरखाना को बीएमसी ने कोर्ट के आदेश के बाद बंद कर दिया है। अब सैकड़ों कबूतर स्टेशन से लेकर सड़को पर अनाज के इंतज़ार में बैठे हैं।

दादर में सड़कों पर कबूतर (pic credit; social media)
Mumbai Pigeon case: मुंबई के प्रतिष्ठित दादर कबूतरखाना को बीएमसी ने कोर्ट के आदेश के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। ताड़पत्री लगाकर इस स्थल को सील कर दिया गया है, जहां जैन समाज और अन्य पक्षीप्रेमी दशकों से कबूतरों को रोजाना दाना डालते आए हैं।
हर रोज़ यहां हज़ारों कबूतरों को भोजन कराया जाता था, लेकिन अब यह सिलसिला रुक गया है। कबूतरखाना बंद होने के बाद अब सैकड़ों कबूतर स्टेशन से लेकर कबूतरखाने तक लगभग 300 मीटर इलाके में सड़कों पर आ गए हैं, जहां वे अनाज के इंतज़ार में बैठे हैं।
इससे न सिर्फ ट्रैफिक बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थिति बिगड़ने पर जैन समाज और पक्षी प्रेमी खुद सड़कों पर उतर आए हैं और नाका मजदूरों की मदद से कबूतरों को हटाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि कोई वाहन इन पर चढ़ न जाए। उनका एक ही आग्रह है “कबूतरखाना फिर से शुरू किया जाए।”
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
यह भी पढ़ें- कबूतरों का दाना पानी बंद करेगी BMC, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
कबूतरखाना का क्या है पूरा मामला?
बीएमसी अब कबूतरों को दाना डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।माहिम में इस तरह की पहली एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, तनाव न बढ़े इसके लिए पुलिस बल को कबूतरखाना परिसर में तैनात किया गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह केवल एक दाना डालने की जगह नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक स्थान है।BMC ने 2 अगस्त की रात को दादर के ऐतिहासिक कबूतरखाना परिसर को पूरी तरह से प्लास्टिक शीट्स और बांस की संरचनाओं से ढक दिया, ताकि वहां लोगों को दाना डालने से रोका जा सके।
बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर हुआ फैसला
यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया है।इस स्थान की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है और वहां नियमित निगरानी की जा रही है ताकि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन न कर सके।
अब तक दादर इलाके में कबूतरों को दाना डालते पाए गए 16 लोगों पर ₹500 का जुर्माना लगाया गया है।इससे पहले, 1 अगस्त को भी BMC ने इस कार्रवाई की शुरुआत की थी, लेकिन स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते उसे रोक दिया गया था।
मुंबई के कबूतरखाने पर बोले मुख्यमंत्री फडणवीस
मुंबई कबूतरखाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “कबूतरखाने बंद करने का निर्णय कोर्ट का है, न कि सरकार का। फिर भी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को प्रमुख लोगों के साथ बैठक बुलाई गई है। इस दौरान कोर्ट के फैसले और जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।
Bombay high court mumbai pigeon case dadar pigeon house closed pigeons roaming on the streets cm fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











