- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Metro Line 3 Women Staff Marol Naka Csmt International Womens Day
महिला दिवस पर खास पहल, महिलाओं के हाथों में होगी मेट्रो की कमान
Mumbai Metro Line 3: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो लाइन-3 के मरोल नाका और CSMT स्टेशनों का संचालन पूरी तरह महिला स्टाफ को सौंपने का फैसला किया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

women staff metro station Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया)
International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने एक विशेष पहल करते हुए मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) के दो स्टेशनों की कमान पूरी तरह महिलाओं को सौंपने का निर्णय लिया है।
बताया गया है कि मरोल नाका और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन 8 मार्च को पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित किए जाएंगे। यह पहल शहरी परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।
पूरी तरह महिलाओं के नियंत्रण में
इन दोनों स्टेशनों की दैनिक गतिविधियां जैसे स्टेशन कंट्रोल, टिकटिंग, यात्री सहायता (पैसेंजर असिस्टेंस), सुरक्षा व्यवस्था, मेंटेनेंस सहायता और हाउसकीपिंग जैसी सभी जिम्मेदारियां महिलाएं ही संभालेंगी। कुल 85 महिला कर्मचारी दिन भर अलग-अलग शिफ्ट में इन स्टेशनों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा और दी धमकी, 4 लोग गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर: महावितरण का बड़ा एक्शन, फतियाबाद और पिसादेवी में 29 लोग बिजली चोरी करते धराए, केस दर्ज
पुणे मुंढवा जमीन घोटाला: तहसीलदार और रजिस्ट्रार नहीं होंगे बर्खास्त, क्या बच जाएंगे दागी अधिकारी?
विश्व महिला दिन महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम, हर क्षेत्र में महिलाएं बना रहीं नई पहचान।
27 महिला मेट्रो पायलट
इसके अलावा 27 महिला ट्रेन ऑपरेटर (मेट्रो पायलट) भी एक्वा लाइन के संचालन में अहम भूमिका निभाते हुए नियमित रूप से मेट्रो ट्रेनें चला रही हैं। कुल मिलाकर मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में अलग-अलग स्तरों पर 1,388 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें ऑफिस स्टाफ के साथ-साथ ऑपरेशन, टिकटिंग, हाउसकीपिंग और सुरक्षा सेवाओं में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।
Mumbai metro line 3 women staff marol naka csmt international womens day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट बने थे काल, जानें कैसा है भारत के खिलाफ इस जोड़ी का रिकॉर्ड?
Mar 07, 2026 | 09:33 PMममता बनर्जी ने किया राष्ट्रपति का अपमान? बंगाल CM पर भड़क उठे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू के बयान पर गरमाई सियासत
Mar 07, 2026 | 09:33 PMभंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा
Mar 07, 2026 | 09:30 PMमार्च में किस दिन है चैत्र शिवरात्रि? वैवाहिक सुख और मनोकामना पूर्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Mar 07, 2026 | 09:28 PMसुबह-सुबह मचा हड़कंप: भंडारा के अड्याल में घरों के पास पेड़ पर चढ़ा भालू, ढाई घंटे बाद रेस्क्यू
Mar 07, 2026 | 09:20 PMIND vs NZ: फाइनल मुकाबले शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड को बताया फेवरेट, दिया ऐसा बयान कि भड़क उठेंगे भारतीय फैंस!
Mar 07, 2026 | 09:15 PMसंजू सैमसन की नजरें बड़े रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ऐसा करते ही धोनी की लिस्ट में होंगे शामिल
Mar 07, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM












