- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Elphinstone Bridge Will Be Closed From Tonight City In Turmoil Due To Demolition Preparations
मुंबई का एल्फिंस्टन ब्रिज आज रात से बंद, तोड़फोड़ की तैयारी से शहर में हलचल
Mumbai News: मुंबई का एल्फिंस्टन ब्रिज आज रात 11:59 बजे से रूप से बंद होगा। पुल तोड़कर वर्ली-सेवरी कनेक्टर और नया फ्लाईओवर बनेगा। ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई एलफिंस्टन ब्रिज (pic credit; social media)
Mumbai Elphinstone Bridge closed: मुंबई की पहचान बन चुके परेल और प्रभादेवी को जोड़ने वाले एल्फिंस्टन ब्रिज का सफर आज रात खत्म होने जा रहा है। शुक्रवार रात 11:59 बजे से यह पुल हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। बीएमसी ने इसकी तोड़फोड़ की तैयारी पूरी कर ली है ताकि यहां वर्ली-सेवरी कनेक्टर और नया फ्लाईओवर बनाया जा सके। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद से स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में खासी चर्चा है।
एल्फिंस्टन ब्रिज वर्षों से हजारों यात्रियों की सुविधा का केंद्र रहा है। हर दिन दफ्तर जाने वाले यात्रियों की भीड़ इसी पुल से होकर गुजरती रही है। लेकिन बढ़ते ट्रैफिक और जर्जर हालत को देखते हुए पुल को तोड़ने का निर्णय लिया गया। प्रशासन के अनुसार, यह कदम भविष्य की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक है।
इस काम से प्रभावित 83 परिवारों को एमएचएडीए के नए फ्लैट्स में पुनर्वसित करने का फैसला किया गया है। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद इस योजना को हरी झंडी दी है। अधिकारियों का दावा है कि किसी भी परिवार को बेघर नहीं छोड़ा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
EPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
मुंबई तरबूज कांड: हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी में मिले जहर के निशान
नितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
पुल बंद होने से ट्रैफिक पर असर पड़ना तय है। BMC और ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट की घोषणा कर दी है। वाहनचालकों और यात्रियों को अब तिलक ब्रिज, करी रोड ब्रिज और चिंचपोकली ब्रिज से आना-जाना करना होगा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इन रूट्स पर भीड़ बढ़ेगी लेकिन विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा ताकि अव्यवस्था न हो।
स्थानीय लोगों में पुल के प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी है। कई निवासियों ने इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बताया। हालांकि कुछ नागरिकों का मानना है कि नया फ्लाईओवर और वर्ली-सेवरी कनेक्टर बनने से आने वाले समय में ट्रैफिक की समस्याएं कम होंगी और यह शहर के लिए बड़ी राहत होगी।
इंजीनियरिंग टीम के अनुसार, पुल तोड़ने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी और इसमें सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। तोड़फोड़ का काम अगले कुछ दिनों में शुरू होकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
मुंबई की विकास योजनाओं में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर शहर की पुरानी धरोहर को अलविदा कहा जा रहा है तो दूसरी ओर नई राहें और आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार होने की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं।
Mumbai elphinstone bridge will be closed from tonight city in turmoil due to demolition preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMKKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














