महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्ट: बीजेपी बनी 1 नंबर पार्टी, शिंदे ने भी लगाया शतक; विपक्ष का सूपड़ा साफ

Maharashtra Local Body Election Results: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजों में बीजेपी और महायुति ने भारी बढ़त बनाई है। वहीं विपक्ष को करारा झटका लगा है।
Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Election Results
देवेंद्र फडणवीस व एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Election Results: महाराष्ट्र की राजनीति में 'मिनी विधानसभा' कहे जाने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। राज्य के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए इस चुनावी महासंग्राम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नंबर एक की स्थिति बरकरार रखी है, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।

महायुति का दबदबा, विपक्ष पस्त

दोपहर 2 बजे तक के रुझानों और नतीजों के अनुसार, जिला परिषद की कुल 731 सीटों में से 564 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें बीजेपी 198 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, महायुति के अन्य घटक दलों में शिंदे गुट 124 सीटों और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके विपरीत, महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए नतीजे उत्साहजनक नहीं रहे हैं। कांग्रेस केवल 44 सीटों, उद्धव ठाकरे की शिवसेना 36 सीटों और शरद पवार की राकांपा महज 13 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

कोंकण में महायुति की क्लीन स्वीप

कोंकण क्षेत्र में महायुति ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। चुनाव परिणामों की घोषणा से पहले ही महायुति की 27 सीटें निर्विरोध चुनी जा चुकी थीं।, सिंधुदुर्ग जिले में बीजेपी का दबदबा साफ दिखाई दिया, जहां नितेश राणे के नेतृत्व में वैभववाडी पंचायत समिति की सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत का गुलाल उड़ाया है।, अकेले सिंधुदुर्ग जिला परिषद में बीजेपी के 7 और शिंदे गुट का 1 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

दिग्गजों को झटका और कांटे की टक्कर

परभणी जिले से एक बड़ा उलटफेर सामने आया है, जहां बीजेपी के ही दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सुरेश वरपुडकर के परिवार के 5 में से 4 सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा है, जिसे जनता द्वारा 'वंशवाद' को नकारे जाने के रूप में देखा जा रहा है।

धाराशिव के ढोकी पंचायत समिति में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां उद्धव ठाकरे गुट ने बीजेपी को मात्र एक वोट से हराकर सत्ता अपने नाम की। कोल्हापुर में कांग्रेस ने अपनी साख बचाए रखी है और 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सतेज पाटिल ने गगनबावडा में अपना वर्चस्व कायम रखा है।, सोलापुर में राम सातपुते की पत्नी संस्कृति राम सातपुते ने भी जीत का परचम लहराया है। यह चुनाव परिणाम आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राज्य का राजनीतिक मिजाज तय करने वाले माने जा रहे हैं, जहां महायुति फिलहाल स्पष्ट रूप से बढ़त बनाती दिख रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com