-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sambhajinagar Heritage Conservation Lab Intach Museum
संभाजीनगर में बनेगी मराठवाड़ा की पहली विरासत संरक्षण प्रयोगशाला, ग्रंथों को मिलेगा जीवनदान
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Heritage Conservation: संभाजीनगर के शिवाजी महाराज पुरावस्तु संग्रहालय में महाराष्ट्र की पहली संरक्षण प्रयोगशाला स्थापित होगी। INTACH व महानगर पालिका के बीच करार हुआ।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Museum Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर शहर और मराठवाड़ा क्षेत्र में उपलब्ध ऐतिहासिक वस्तुएं, हस्तलिखित दस्तावेज, चित्रकला और प्राचीन ग्रंथों का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण अब स्थानीय स्तर पर ही संभव होने जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज पुरावस्तु संग्रहालय परिसर में संरक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज और महानगर पालिका के बीच बीते दिन शनिवार, 7 फरवरी को सामंजस्य करार संपन्न हुआ।
महानगर पालिका आयुक्त व प्रशासक जी. श्रीकांत व इन्टैक संभाजीनगर चैप्टर की समन्वयक व वरिष्ठ वास्तुविशारद माया वैद्य ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र में हजारों की संख्या में ऐतिहासिक धरोहरें उपलब्ध हैं।
हकीकत यह है कि वैज्ञानिक संरक्षण की सुविधाएं नहीं होने के चलते अनेक अमूल्य वस्तुओं के नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। इन्टैक की देशभर में 5 संरक्षण प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं। महाराष्ट्र में यह अपनी तरह की पहली प्रयोगशाला छत्रपति संभाजीनगर में स्थापित की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
हाल ही में आयोजित बैठक में प्रस्तावित प्रयोगशाला की संरचना, कार्यप्रणाली और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई थी। बैठक में सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड़, महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी नगरसेवक समीर राजूरकर, इन्टैक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, राज्य समन्वयक मुकुंद भोगले, संग्रहालय के मानद संचालक श्रीप्रकाश पुरवार संग अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
सामंजस्य करार के औपचारिक कार्यक्रम में सह समन्वयक एड। स्वप्निल जोशी, वास्तुविशारद स्नेहा बक्षी, कार्यकारी समिति सदस्य आदित्य वाघमारे, अमित देशपांडे और चागेश्री देसाई उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: आंखों की गंभीर चोट, घाटी अस्पताल में आपात सर्जरी से बच्चों को मिला नया जीव
दस्तावेजों की वैज्ञानिक सुरक्षा
अधिकारियों के अनुसार, यह प्रयोगशाला न केवल स्थानीय धरोहरों के संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए एक प्रमुख विरासत संरक्षण केंद्र के रूप में विकसित होगी। इन्टैक के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में नागरिक भी अपने पास उपलब्ध पुरावस्तुओं व दस्तावेजों का वैज्ञानिक संरक्षण करवा सकेंगे।
Sambhajinagar heritage conservation lab intach museum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
Jul 07, 2026 | 06:12 AMBirthday Horoscope 07 July 2026: सामाजिक सम्मान, यात्रा और नए अवसरों का साल, पढ़ें जन्मदिन का वार्षिक राशिफल
Jul 07, 2026 | 06:10 AMदेविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Jul 07, 2026 | 06:02 AMApple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














