- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Customs Seizes Drugs And Gold From Mumbai Airport
Mumbai Airport पर 14 करोड़ का हाइड्रो मारिजुआना जब्त, ‘पगली’ गिरफ्तार
Drugs Smuggling: मुंबई कस्टम ने एयरपोर्ट पर 14 करोड़ का हाइड्रो मारिजुआना और 37 लाख का सोना जब्त किया। ANC ने कुख्यात ड्रग तस्कर ‘पगली’ को भी गिरफ्तार किया।
- Written By: अपूर्वा नायक

हाइड्रो मारिजुआना तस्करी (सौ. सोशल मीडिया )
Drugs Smuggling In Mumbai: मुंबई कस्टम विभाग ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 दिनों में 5 अलग-अलग कार्रवाई की है। इस अभियानों में 14 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रो मारिजुआना और 37 लाख रुपये मूल्य का तस्करी का सोना जब्त किया है।
ये अभियान 6 से 9 नवंबर के बीच चलाए गए है। पहला अभियान 6 नवंबर को चलाया गया था। जिसमें बैंकॉक से मुंबई आए एक यात्री के बैग से 2।87 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया गया है। जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग 2।87 करोड़ रुपये है। दूसरा अभियान 7 नवंबर को चलाया गया।
थाईलैंड के फुकेत से दो यात्री मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। उनके सामान की जांच करने पर उसमें लगभग 4 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना छिपा हुआ पाया गया। इन नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 4।2 करोड़ रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
अन्य तीन अभियान 8 नवंबर को चलाए गए। बैंकॉक और नैरोबी से आए अलग-अलग यात्रियों से हाइड्रो मारिजुआना और तस्करी के 22 कैरेट सोने की छड़ें जब्त की गई। जब्त किए गए सोने का वजन 358 ग्राम है और इसकी कीमत लगभग 37 लाख है। इन सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हाइड्रो बिना मिट्टी के उगाया जाने वाला एक कैनाबिस पौधा
हाइड्रोपोनिक कैनाबिस को हाइड्रेट कैनाबिस भी कहा जाता है। थाईलैंड में हाइड्रो कैनाबिस का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इसी वजह से वहां से हाइड्रो कैनाबिस की भारत में तस्करी की जाती है। हाइड्रो कैनाबिस बिना मिट्टी के उगाया जाने वाला एक कैनाविस पौधा है।
इस विधि से उत्पादकों को पौधे के वातावरण को सटीक रूप से नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है। ये पौधे तेजी से बढ़ते हैं और उत्पादों को अधिक उपज भी मिलती है। हाइड्रोपोनिक्स बिना मिट्टी के खेती की एक विधि है। इस विधि में, पौधों को पोषक तत्वों से भरपूर पानी के घोल में उगाया जाता है।
ज्यादातर इसमें कोको कॉयर, परलाइट, मिट्टी या रॉकवूल जैसे पोषक तत्व भी मिलाए जाते हैं। इसका उत्पादन वातानुकूलित कमरे में कृत्रिम रोशनी जैसे एलईडी या एचपीएस ग्रो लाइट्स का उपयोग करके किया जाता है। जिसमें उचित तापमान और आर्द्रता नियंत्रण बनाए रखा जाता है, और नियमित पोषक तत्व प्रदान किए जाते हैं।
ANC ने ड्रग क्वीन ‘पगली’ को दबोचा
एंटी-नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के नेतृत्व में कुख्यात ड्रग तस्कर रोमा आरिफ शेख उर्फ पगली (37) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उस पर मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी का आरोप है, और उसे एक साल के लिए जेल भेज दिया गया है।
रोमा पर पहले से ही नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आठ मामले दर्ज हैं। जिनमें भायखला पुलिस स्टेशन, डोंगरी पुलिस स्टेशन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और एएनसी की विभिन्न यूनिट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- Period Leave: कर्नाटक की पहल से बढ़ी उम्मीद, क्या महाराष्ट्र भी उठाएगा कदम?
रोमा शेख मुंबई में सक्रिय एक ड्रग नेटवर्क की सरगना है। भायखला पुलिस ने पहले उसके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 110 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की थी। हालांकि, रिहा होते ही रोमा ने फिर से ड्रग्स का धंधा शुरू कर दिया था।
Mumbai customs seizes drugs and gold from mumbai airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














