Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सांसद निलेश लंके का ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर! गले में पट्टा बांधकर खूंखार बाघ को घुमाते दिखे सांसद, देखें VIDEO

Nilesh Lanke Tiger Video: ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच सांसद निलेश लंके का असली बाघ को गले में पट्टा बांधकर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है। जानिए क्या है लंके का यह ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 21, 2026 | 03:34 PM

टाइगर को घुमाते हुए निलेश लंके (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Nilesh Lanke Original Operation Tiger Viral Video: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय ‘ऑपरेशन टाइगर’ शब्द की जबरदस्त गूंज है। एक ओर जहाँ उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के टूटने की खबरें ‘ऑपरेशन टाइगर’ के नाम से चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के सांसद निलेश लंके का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निलेश लंके किसी राजनीतिक ‘टाइगर’ के साथ नहीं, बल्कि एक असली और खूंखार बाघ के साथ सैर करते नजर आ रहे हैं।

बाघ के साथ रॉयल वॉक

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद निलेश लंके के हाथ में एक मोटी रस्सी है, जिसका दूसरा सिरा सीधे एक विशालकाय बाघ के गले में बंधा हुआ है। बाघ बड़े ही रौब के साथ आगे बढ़ रहा है और सांसद लंके अत्यंत सावधानी के साथ उसके पीछे चल रहे हैं,। वीडियो के एक हिस्से में जब बाघ एक जगह रुकता है, तो निलेश लंके उसके सामने जाकर कुछ क्षणों तक उसकी आंखों में आंखें डालकर देखते भी हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

सांसद निलेश लंके का यह अंदाज महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति में कई बड़े संकेत दे रहा है। राज्य में इस समय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कथित ऑपरेशन टाइगर की चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे समय में शरद पवार के कट्टर समर्थक माने जाने वाले निलेश लंके का असली बाघ के साथ यह वीडियो सामने आना महज इत्तेफाक है या कोई प्रतीकात्मक राजनीतिक संदेश , इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

सोलापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेम विवाह से नाराज युवक ने प्रेमिका के पति की ली जान

नागपुर में बिजनेस इन्वेस्टमेंट के नाम पर 2.51 करोड़ की धोखाधड़ी; SC के आदेश के बाद पिता-पुत्र पर FIR दर्ज

पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना

मराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी

ऑपरेशन टाइगर पर तंज?

राजनैतिक विश्लेषक इस वीडियो को उद्धव गुट में मची हलचल और ‘ऑपरेशन टाइगर’ की खबरों पर एक तंज के रूप में भी देख रहे हैं। चर्चा है कि इस वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि असली ‘टाइगर’ का साथ और उस पर नियंत्रण किसके पास है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस स्थान का है और किस संदर्भ में बनाया गया है, लेकिन इसने पूरे महाराष्ट्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

यह भी पढ़ें: मराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी

ठाकरे गुट के सांसदों की बगावत की खबरों के बीच निलेश लंके के इस “ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर” ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Mp nilesh lanke original operation tiger viral video with real tiger maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 03:34 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.