- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mns Prakash Mahajan Apologized To Amit Thackeray
मुझे ऐसा नहीं…प्रकाश महाजन ने अमित ठाकरे से मांगी माफी, क्या हुई बातचीत
MNS Prakash Mahajan apologized to Amit Thackeray : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पार्टी प्रवक्ता और पार्टी प्रमुख के बीच नाराजगी को अब लगता है खत्म हो रही है। प्रकाश महाजन ने अब ठाकरे से माफी मांगी है।
- Written By: प्रिया जैस

प्रकाश महाजन और अमित ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Prakash Mahajan apologized to Amit Thackeray : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता प्रकाश महाजन ने दो दिन पहले पार्टी प्रमुख राज ठाकरे से नाराजगी जताई थी। गुरुवार को पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित से मुलाकात की और अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 14 से 16 जुलाई तक नासिक जिले के इगतपुरी में तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया था।
प्रकाश महाजन ने हाल ही में दो दिन पहले ही उन्हें नासिक जिले के इगतपुरी में हाल में संपन्न राज्य सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर पार्टी नेतृत्व के प्रति निराशा जताई थी। अमित ठाकरे से मुलाकात के बाद महाजन ने कहा कि मैंने अपने विचार स्पष्ट किए और अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। मुझे ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थीं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आम जनता सोचती हैं कि मैं जो कुछ भी कहता हूं, वह सीधे राज साहब से आता है।
पार्टी से जताई थी नाराजगी
प्रकाश महाजन ने कहा कि मैं पार्टी में नए जोश के साथ काम करता रहूंगा। प्रकाश महाजन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ओर से उन्हें कथित तौर पर हिंसा की धमकी दिए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व द्वारा उनका समर्थन न किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। महाजन ने अलग हुए चचेरे भाइयों राज और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए अपना “अति उत्साह” भी प्रदर्शित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: Maharashtra विधानसभा में बड़ा खुलासा दो साल में 93 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं ‘गायब’
Japanese Girl Video: जापानी लड़की की मराठी सुनकर उत्साहित हुए राज ठाकरे, मोहन भागवत को लिया आड़े हाथ
महाराष्ट्र बीजेपी में बड़ा फेरबदल: चित्रा वाघ बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, रवींद्र चव्हाण ने जारी की टीम की लिस्ट
अजित पवार को श्रद्धांजलि और सत्ता-विपक्ष में रार, बिना LoP शुरू हुआ महाराष्ट्र का बजट सत्र, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें – उद्धव का दिल्ली दौरा तय, चुनाव आयोग पर उखड़े राउत, बोले- बिहार चुनाव हाईजैक…
प्रकाश महाजन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से मार्च 2006 से जुड़े रहे हैं, जिसकी स्थापना राज ठाकरे ने अविभाजित शिवसेना छोड़ने के बाद की थी, जिसका नेतृत्व उस समय बाल ठाकरे कर रहे थे। प्रकाश महाजन भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई हैं। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले से आते हैं।
राज ठाकरे से जताई थी नाराजगी
आपको बताते चलें, कि महाजन ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें नासिक में आयोजित की जाने वाली बैठक के बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा था कि नासिक जिले के इगतपुरी में जारी मनसे नेताओं की बैठक में उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। महाजन ने कहा था कि जब तक मुझे बुलाया नहीं जाएगा, वह राज ठाकरे से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं अपना भगवान (नेता) नहीं बदलने वाला, लेकिन बिना बुलाए मैं मंदिर भी नहीं जाऊंगा।
Mns prakash mahajan apologized to amit thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














