- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maratha Reservation Protest Police Strictness On The Orders Of High Court Mumbai Police Protesters Removed From The Streets
मराठा आरक्षण आंदोलन : हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस की सख्ती, सड़को से आंदोलकारियों को हटाया
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मराठा आरक्षण आंदोलन पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने CSMT और BMC मुख्यालय से प्रदर्शनकारियों को हटाया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच पुलिस-प्रदर्शनकारियों में कहासुनी भी हुई।

पुलिस ने आंदोलकारियों से खाली कराई सड़कें (pic credit; social media)
Maharashtra News: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने मंगलवार को मुंबई में तनाव बढ़ा दिया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोपहर 3 बजे तक सड़कों से प्रदर्शनकारियों को हटाने का आदेश दिया था। समय-सीमा पूरी होते ही मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक्शन शुरू किया और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों से आंदोलनकारियों को हटाया। इससे यात्रियों को राहत मिली।
प्रदर्शनकारियों ने कई दिनों से सीएसएमटी प्लेटफॉर्म पर डेरा डाल रखा था। वे यहीं पर रहते, खाते और सोते थे। कई बार वे ट्रेनों के सामने आ जाते थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था और ट्रेनों में लगातार देरी हो रही थी। दूसरी ओर, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बीएमसी मुख्यालय के पास अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस की सख्ती और सुरक्षा व्यवस्था
संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), राज्य रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की टुकड़ियां तैनात की गईं। आंसू गैस की गाड़ियां भी तैयार रखी गईं। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी, डीसीपी नवनाथ धवले और निमित गौथल जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
River Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने लाउडस्पीकर से प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने की चेतावनी दी, लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों में कहासुनी भी हुई।
प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि वाहन हटाए गए तो उनके भोजन और व्यवस्था का जिम्मा कौन लेगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की—”सरकार हमसे डरती है”, “पुलिस को आगे बढ़ा रही है”।
प्रशासन की मशक्कत
बीएमसी मुख्यालय और सीएसएमटी के बाहर खड़े वाहनों को हटाने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। अधिकारियों की लगातार अपील के बाद धीरे-धीरे कुछ वाहन हटे, लेकिन आंदोलनकारियों का उत्साह और उनकी मांगें अब भी बरकरार हैं।
Maratha reservation protest police strictness on the orders of high court mumbai police protesters removed from the streets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM












