Maharashtra Politics: कोकाटे की सजा से महायुति में कलह, फडणवीस बनाम अजित पवार

Maharashtra Local body election: महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले मंत्री माणिकराव कोकाटे को फर्जी सरकारी फ्लैट मामले में 2 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इससे महायुति सरकार में तनाव गहरा गया है।
Dhananjay Munde
धनंजय मुंडे (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका के चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद डिप्टी सीएम अजित पवार गुट के कैबिनेट मंत्री माणिक राव कोकाटे को फर्जी तरीके से सरकारी फ्लैट हासिल करने में दोषी करार देते हुए 2 साल की जेल व 50 हजार रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

ख़ास बात यह है कि कोकाटे की सजा के कारण महानगरपलिका चुनाव से ठीक पहले महायुति ब्रांड की काफी किरकिरी हो रही है। ऐसे में कोर्ट के फैसले की टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दूसरी ओर इस वजह से मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने अजित पवार को कोकाटे के बारे में तुरंत फैसला लेने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट के बाद सीएम ने की अजीत के साथ बैठक

बुधवार को कैबिनेट की बैठक ख़त्म होने के बाद सीएम फडणवीस ने डिप्टी सीएम अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ कोकाटे संकट पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी व शिंदे गुट का मानना है कि नाशिक सेशन कोर्ट के फैसले के बाद कोकाटे को मंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

फडणवीस व शिंदे का यह भी मत है कि अगर कोकाटे पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो इसका असर महानगरपालिका चुनाव में महायुति के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। जबकि अजीत का कहना है कि हमें शुक्रवार को चॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आने तक इंतजार करना चाहिए, इस वजह से महायुत्ति में कलह की स्थिति खड़ी हो गई है।

धनंजय मुंडे दिल्ली में मिले अमित शाह से, मंत्री पद पर हुई चर्चा !

  • महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित पवार गुट के नेता धनंजय मुंडे बुधवार को दिल्ली पहुंचे, यहां पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हालाकि राष्ट्रवादी कांग्रेस ने उनकी अमित शाह से मुलाकात को लेकर कहा कि इस पर उनको कुछ नहीं कहना है, सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र की राजनीति और फडणवीस सरकार में धनंजय मुंडे के फिर से शामिल होने के बिंदु पर भी चर्चा की गई।
  • यह बताया जा रहा है कि भाजपा ने साफ कर दिया है कि मुड़े को एनसीपी कोटा से ही मंत्री बनना है। ऐसे में उनके दल को यह तय करना है कि वह क्या निर्णय करना चाहते हैं। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी संकेत दिये कि इस मामले में अंतिम फैसला राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे, इसकी वजह यह है कि वहीं राज्य सरकार का चेहरा है।
  • जिस समय धनंजय मुंडे संसद पहुंचे थे। उस समय वहां पर एनसीपी नेता सुनील तटकरे भी थे। लेकिन दोनों के एक साथ केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने की पुष्टि नहीं की गई। यह माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात से पहले ही एनसीपी नेता अजित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुड़े की मुलाकात को लेकर चर्चा की थी। जिसके बाद यह मुलाकात हुई है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com