- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Daryapur Congress President Sudhakar Bharsakale Resignation Groupism Row
कांग्रेस तहसील अध्यक्ष भारसाकले का इस्तीफा, दर्यापुर में फिर खुलकर सामने आई गुटबाजी
Daryapur Congress News: दर्यापुर में कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। तहसील कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकर पाटिल भारसाकले ने वरिष्ठ नेताओं पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया।

Congress (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Daryapur Political Dispute News: दर्यापुर तहसील में कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही आंतरिक गुटबाजी और नाराजगी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। तहसील कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधाकर पाटिल भारसाकले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली पर सीधे सवाल उठाए हैं। उनके इस फैसले से तहसील के कांग्रेस गलियारों में हड़कंप मच गया है और कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस और असंतोष का माहौल है।
भारसाकले ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अब मेरे नेतृत्व पर भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए अध्यक्ष पद पर बने रहने का अब कोई औचित्य नहीं रह जाता। उनके इस बयान से पार्टी के भीतर के मतभेद अब पूरी तरह से सार्वजनिक हो गए हैं।
9 वर्षों की निष्ठा को किया गया दरकिनार
भारसाकले ने दावा किया कि उन्होंने पिछले 9 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए दिनरात मेहनत की और संगठन को मजबूत बनाने का काम किया। गांव स्तर से लेकर तालुका स्तर तक पार्टी का ढांचा खड़ा किया, कई नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
सम्बंधित ख़बरें
व्यापमं घोटाले में नया विवाद: 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, उमंग सिंघार ने सरकार पर उठाए सवाल
लाडकी बहिन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, अमरावती में 607 पुरुषों ने महिला बनकर लिया लाभ
‘क्षेत्रीय दलों को खत्म कर रही मोदी सरकार’, TMC संकट को लेकर नाना पटोले का BJP पर बड़ा हमला
MP कांग्रेस में घमासान: खुलकर सामने आई गुटबाजी और अंतर्कलह, इन नेताओं पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
सांसद वानखड़े और भतीजे पर पक्षपात के आरोप
साथ ही, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी उनका बड़ा योगदान रहा। लेकिन इतने वर्षों की वफादारी के बाद भी उन्हें नजरअंदाज किए जाने से वे आहत हैं। विशेष रूप से, उन्होंने पार्टी में हाल ही में की गई नई नियुक्तियों पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि सांसद बलवंत वानखड़े और उनके भतीजे नितेश वानखड़े की मर्जी के मुताबिक उनके करीबियों को महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं।
ये भी पढ़े: NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
पुराने कार्यकर्ताओं में भी असंतोष बढ़ता जा रहा
भारसाकले ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि इन नियुक्तियों के दौरान मुझे बिल्कुल भी विश्वास में नहीं लिया गया। संगठन में जो लोग सालों से जमीन पर काम कर रहे थे, उन्हें दरकिनार कर कुछ चुनिंदा लोगों की पसंद के हिसाब से फैसले लिए जा रहे हैं।
सांसद बलवंत वानखड़े इस घटनाक्रम के बाद दर्यापुर में कांग्रेस के भीतर दो गुट स्पष्ट रूप से आमने-सामने नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां वरिष्ठ नेताओं के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुराने कार्यकर्ताओं में भी असंतोष बढ़ता जा रहा है।
Daryapur congress president sudhakar bharsakale resignation groupism row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में दो सड़क हादसे: बेटी की शादी से पहले पिता कि मौत, खड़े ट्रक से टकराकर बाईक चालक की जान गई
Jun 15, 2026 | 02:17 PMAmazon Ad Controversy: आर्यभट्ट पर विज्ञापन को लेकर विवादों में Amazon इंडिया, FIR दर्ज करने की उठ रही मांग?
Jun 15, 2026 | 02:15 PMराज्यसभा सांसद महेश केवट ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली और विकसित मध्यप्रदेश की कामना की
Jun 15, 2026 | 02:13 PMAIADMK में बागियों पर गिरेगी गाज! महासचिव पलानीस्वामी ने खींची ‘लक्ष्मण रेखा’, वापस नहीं होंगे छीने गए पद
Jun 15, 2026 | 02:06 PMनागपुर में ई-कचरा अभियान को शानदार प्रतिसाद, नागरिकों ने बढ़ाया हाथ; रीसाइक्लिंग को मिला बढ़ावा
Jun 15, 2026 | 02:03 PMIND A vs SL A: भारत के लिए संकटमोचक बने सूर्याश शेडगे-विपराज निगम, श्रीलंका के सामने खड़ा किया 265 रन का स्कोर
Jun 15, 2026 | 01:57 PMरेल यात्रियों को बड़ी राहत, सेंट्रल रेलवे ने पोर्टर, पार्किंग और वेटिंग हॉल के शुल्क किए सार्वजनिक
Jun 15, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM














